scriptअस्पताल से छुट्टी मिलते ही बालिका से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार | Arrest accused of raping girl | Patrika News
जोधपुर

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बालिका से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

– आइसक्रीम खिलाने के बहाने कमरे में ले जाकर बलात्कार का मामला
– वारदात के तीसरे दिन भी बोल नहीं पा रही मासूम पीडि़ता

जोधपुरMar 08, 2019 / 10:32 pm

jitendra Rajpurohit

Arrest accused of raping girl

अस्पताल से छुट्टी मिलते ही बालिका से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर. बासनी थाना पुलिस ने डर्बी कॉलोनी में आइसक्रीम खिलाने के बहाने बालिका को कमरे में ले जाकर बलात्कार करने के आरोपी युवक को शुक्रवार रात एम्स से छुट्टी मिलते ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग का अपहरण कर छेड़छाड़ के आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी संजय बोथरा के अनुसार आठ साल की बालिका से बलात्कार के मामले में मूलत: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर हाल डर्बी कॉलोनी निवासी श्रमिक अखिलेश (35) पुत्र लालसिंह यादव को गिरफ्तार किया गया। उसे देर शाम एम्स से छुट्टी दी गई। वह पुलिस संरक्षण में भर्ती था। प्रारम्भिक जांच व पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
तीसरे दिन भी बयान नहीं दे पा रही पीडि़ता
उधर, बलात्कार पीडि़ता अभी भी एम्स में भर्ती है। पुलिस उसके बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन चिकित्सकों ने उसे अभी तक बयान देने की हालत में नहीं बताया। संभवत: एक-दो दिन में वह बयान देने योग्य हो जाएगी। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बलात्कार से तबीयत बिगडऩे के कारण पीडि़ता का एम्स में ऑपरेशन किया गया था। वह अभी भी बोल नहीं पा रही है।
तीन बच्चों में सबसे बड़ी है पीडि़ता

मूलत: उत्तर प्रदेश हाल बासनी निवासी पीडि़ता का पिता फैक्ट्री में श्रमिक है। उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। बलात्कार की शिकार होने वाली पुत्री तीनों बच्चों में सबसे बड़ी है।
अपहरण कर छेड़छाड़ का आरोपी भी गिरफ्तार

उधर, बासनी थाना पुलिस ने सांगरिया फांटा के पास रामदेव कॉलोनी में एक अन्य नाबालिग का अपहरण कर छेड़छाड़ के आरोपी मोहम्मद जीशान पुत्र नजर मोहम्मद को गिरफ्तार किया। वह उत्तर प्रदेश के बिलासपुर का रहने वाला है। उस पर गत बुधवार को आठ साल की एक बालिका को बहला-फुसलाकर मंदिर के पास ले जाने और छेड़छाड़ करने का आरोप है। इसका पता लगने पर आस-पास के लोगों ने उसे पकडक़र पिटाई कर दी थी। फिर उसे पुलिस को सौंपा था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो