6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछले चुनावों में औसत से भी कम हुआ था मतदान, अब इस क्षेत्र में बीडीओ ने चलाया जागरुकता अभियान

कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरु हुई इस रैली में हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर चलते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 21 Nov 2018, 1:20 PM IST

elections in rajasthan 2018

Rajasthan Ka Ran, raj election 2018, Rajasthan Elections 2018, elections in Rajasthan, Rajasthan Assembly Elections, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर/धुंधाड़ा. सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में मतदान को लेकर जहां चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, वहीं अब प्रशासन भी मतदाताओं को जागरुक करने के लिए नुक्कड़ नाटकों, रैली व चौपाल आदि के माध्यम से विभिन्न जागरुकता के अभियान चला रहा है। इसी के तहत पंचायत समिति लूणी में भी कई पंचायतों में पिछले विधानसभा चुनावों में औसत से भी कम हुए मतदान को देखते हुए विधानसभा लूणी के स्वीप प्रभारी व विकास अधिकारी मोहनलाल चौधरी ने पहल करते हुए चुनावों के मद्देनजर विधानसभा में कम मतदान प्रतिशत की पंचायतों में विशेष फोकस करना शुरु किया है। इसी कड़ी में पंचायत समिति लूणी के धुंधाड़ा व पाल में मतदाताओं को जागरुक करने के लिए बीडीओ के नेतृत्व में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर न सिर्फ लोगों को मतदान के लिए जागरुक किया बल्कि पिछले विधानसभा चुनावों में हुए मतदान से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए अपील भी की। कस्बे के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय से शुरु हुई इस रैली में हाथों में बैनर, तख्तियां लेकर चलते विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली को विकास अधिकारी मोहनलाल चौधरी, सेक्टर मजिस्ट्रेट केशुराम पंवार, प्राचार्य पूजा चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी अंजु चौधरी, समाजसेवी हेमाराम पटेल, पीईओ चम्पालाल आचार्य, महेंद्र सिंह राजपुरोहित, पंचायत सहायक देवीसिंह, शिक्षिका पदमा भाटी आदि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी तरह पाल में पीईओ रामसिंह चम्पावत, दौलत सिंह भाटी व ग्राम विकास अधिकारी दिलीप पुरोहित के नेतृत्व में रैली निकाली गई।