scriptजोधपुर में आसमान से बरसा खून, लोगों में दहशत का माहौल | blood rain in jodhpur | Patrika News
जोधपुर

जोधपुर में आसमान से बरसा खून, लोगों में दहशत का माहौल

जोधपुर में आसमान से बरसा खून, लोगों में दहशत का माहौल

जोधपुरMar 15, 2018 / 11:50 am

anita choudhary

blood rain in jodhpur
फलोदी शहर के नयापुरा लोढों की ढाणी क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां आज सुबह घरों की छत, खुले चौक व सड़क लाल छींटे दिखे हैं। एक जगह से हुई शुरूआत के बाद लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर देखा तो कई घरों की छतों पर एैसे ही लाल छींटे पाए गए, तो इलाके के लोगों में एकबारगी दहशत फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोग एकत्रित होना शुरू हो गए और सोशल मीडिया पर भी अफवाहों का दौर शुरू हो गया। इसकी जानकारर मिलते ही मामला चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान इलाके में घरों की छतों पर काफी लोग नजर आए। फिर मौके पर उपस्थित जागरूक लोगों ने किसी घायल पक्षी की उड़ान के दौरान रक्तस्राव के छींटें गिरने की संभावना जताई, तो लोगों ने राहत की सांस ली।
जगह-जगह मिले लाल छींटे

माली समाज अध्यक्ष जेठमल लोढ़ा ने बताया कि नयापुरा लोढ़ों की ढाणी क्षेत्र में आज सुबह आईदान माली के घर में महिलाएं झाड़ू लगाने के बाद पोचा लगा रही थी, कि घर के खुले चौक व छत पर लाल छींटे दिखे। जिस पर आस.पास के लोगों को पूछाए तो लोगों ने अपने-अपने घरों की छत पर जाकर देखा, तो लगातार 1-2 फीट दूरी पर लाल छींटे पाए गए। इन लाल छीटों को देखने के लिए आस-पास इलाकों से लोग एकत्रित हो गए।
10-15 घरों में पर मिले छींटे

मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि क्षेत्र में करीब 500 फीट लम्बाई में आज सुबह 10-15 घरों की छत व खुले चौक में लाल छींटे पाए गए है। साथ ही सड़क पर भी इस तरह के छींटे देखे गए है। फिर लोगों ने अंधविश्वास से जुड़े अपने-अपने कयास लगाने शुरू कर दिए।
घायल पक्षी के रक्त के छींटे होने की संभावना

मौके उपस्थित जागरूक लोगों ने महिलाओं व अन्य लोगों को काफी देर तक समझाया तथा कहा कि इन लाल छींटों को अंधविश्वास से नहीं जोड़ें। क्षेत्र में किसी पक्षी के उड़ान के दौरान विद्युत लाइनों की चपेट आने या अन्य कारणों से घायल होने के बाद उड़ते हुए पक्षी के रक्त छीटें हो सकते हैं। यह बात सुनने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Home / Jodhpur / जोधपुर में आसमान से बरसा खून, लोगों में दहशत का माहौल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो