scriptमहिला कैमल अभियान: बॉर्डर से बॉर्डर तक तय करेगी सफर, बीएसएफ और एयरफोर्स की महिलाएं कैमल पर. | Bsf and Airforce women on camel from barmer border to attari border | Patrika News
जोधपुर

महिला कैमल अभियान: बॉर्डर से बॉर्डर तक तय करेगी सफर, बीएसएफ और एयरफोर्स की महिलाएं कैमल पर.

 15 अगस्त को कैमल सफारी अभियान के रूप में रवाना होंगी महिलाएं

जोधपुरAug 14, 2017 / 03:16 pm

Deenbandhu vashistha

jodhpur newws,bsf camp,women,BSF,indian airfoce,women empower,girl education awareness,save the girl child,protection of the girl child,girl education in india

jodhpur newws,bsf camp,women,BSF,indian airfoce,women empower,girl education awareness,save the girl child,protection of the girl child,girl education in india


जोधपुर. महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य को इस स्वाधीनता दिवस पर भारतीय वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल का संयुक्त महिला कैमल अभियान बाड़मेर से शुरू होगा। भारतीय वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल के इस संयुक्त महिला कैमल अभियान 2017 को भारतीय वायुसेना उत्तरलाई, बाडमेर (राजस्थान) से राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ध्वज दिखाकर रवाना करेंगे। यह संयुक्त अभियान रण-कच्छ(गुजरात) की विषम परिस्थितियों को पार करते हुए रेगिस्तान के रेतीले धोरों में बाड़मेर से जैसलमेर, बीकानेर होते हुए निकलेगा व आगे अटारी, अमृतसर में समाप्त होगा। 26 ऊंटों पर सवार यह कैमल अभियान का दस्ता गुजरात सीमान्त के 443 किलो मीटर, राजस्थान सीमान्त के 609 किलो मीटर और पंजाब सीमान्त के 316 किलोमीटर दूरी तय कर जेसीपी अटारी पहुचेगा। राजस्थान सीमान्त में भ्रमण के दौरान सीमावर्ती लोगों के मध्य इन महिलाओं का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान यह दस्ता इस सीमान्त की सीमा चौकियों एवं जिला जैसलमेर, बीकानेर, मुख्यालयों में भ्रमण करते हुए थार रेगिस्तान के विषम परिस्थितियों व संस्कृति से रूबरू होगा।
26 महिलाएं लेंगी अभियान में भाग

कैमल सफारी के इस संयुक्त दल में बीएसएफ से करीब 26 महिलाएं शामिल होंगी। इनमें सीमा सुरक्षा बल से कुल 16 इच्छुक महिलाएं (अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी सात एवं अन्य पद के ८ महिलाएं) शामिल होंगी। इनके साथ सीमा सुरक्षा बल के प्रथम महिला अधिकारी तनुश्री पारिख, सहायक कमाण्डेन्ट भी साथ होंगी। एयरफोर्स से कुल 10 महिलाएं अफसर इस कार्यक्रम में भाग लेंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए कैमल अभियान में भाग लेने वाले सभी महिलाओं को सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, जोधपुर में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सीमा सुरक्षा बल और एयरफोर्स की छवि को युवा वर्ग व भारतीय महिलाओं जो कि भारतवर्ष के अनेक बलों में कार्यरत महिलाओं को साहसिक स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है। साथ ही सीमावर्ती इलाकों पर रहने वाले लोगों के दिलों में विशेषकर महिलाओं में शक्तिकरण, राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं साहस की भावना पैदा करना है। इस आयोजन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढावा देना भी है तथा भारत सरकार की ‘बेटी बचाओÓ बेटी पढ़ाओ” योजना को बढ़ावा देना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो