scriptगणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत | Campaign started of Tulsi plant and Ganga water to Ganesh temple | Patrika News
जोधपुर

गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की मुखर आवाज रहे मक्खन जोशी की स्मृति और उड़ान फाउंडेशन के द्वारा निर्मल मन अभियान की शुरुआत की गई।

जोधपुरJan 15, 2021 / 09:08 pm

Avinash Kewaliya

गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

जोधपुर। समाजसेवी एवं राष्ट्रवादी विचारधारा की मुखर आवाज रहे मक्खन जोशी की स्मृति और उड़ान फाउंडेशन के द्वारा निर्मल मन अभियान की शुरुआत की गई। रातानाडा गणेश मंदिर में भगवान गणेश को तुलसी का पौधा और गंगा जल अर्पित कर अभियान का आगाज किया गया।
उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि मक्खन जोशी वेलफेयर सोसायटी के सचिव अविनाश जोशी के सहयोग से यह अभियान जयपुर से शुरू किया गया। इसके बाद बीकानेर और अब जोधपुर से शुरुआत हुई। तुलसी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है। इसी कारण शहर में सैकड़ों लोगों को गंगाजल और तुलसी का पौधा वितरित किया जाएगा। आमजन के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध जनों को भी यह भेंट कर एक संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर दुष्यंत व्यास, राजेंद्र कुमावत, निरंजन सिंह राठौड़, विष्णु अबोटी, नागेंद्र शेखावत, हिमांशु कच्छवाहा, अजय सिंह परिहार, पंकज व्यास मौजूद थे। पूर्व में इस अभियान की शुरुआत जयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व अन्य ने की।

Home / Jodhpur / गणेश मंदिर में तुलसी पौधे और गंगाजल भेंट कर अभियान की शुरुआत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो