9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनों को खो चुके बच्चों व परिजनों की हिम्मत बंधाने घर पहुंचे कलक्टर

जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह शनिवार को कोरोना काल में अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों और उनके परिजनों से उनके घर जाकर मिले। उन्होंने बच्चों और परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और राज्य सरकार की ओर से घोषित पैकेज की प्राप्ति के बारे में जानकारी ली।
less than 1 minute read
Google source verification
अपनों को खो चुके बच्चों व परिजनों की हिम्मत बंधाने घर पहुंचे कलक्टर

अपनों को खो चुके बच्चों व परिजनों की हिम्मत बंधाने घर पहुंचे कलक्टर

जोधपुर।
जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह शनिवार को कोरोना काल में अपने माता पिता को खोने वाले बच्चों और उनके परिजनों से उनके घर जाकर मिले। उन्होंने बच्चों और परिजनों से कुशलक्षेम पूछी और राज्य सरकार की ओर से घोषित पैकेज की प्राप्ति के बारे में जानकारी ली।

वे सबसे पहले रातानाडा स्थित भावना परिहार के घर पहुंचे। कोरोना के कारण उनके पति अरविंद परिहार की मृत्यु हो गई थी। उनके दो बच्चियां हैं, जो 18 साल से कम आयु की है। इसी प्रकार कीर्ति भारती के पहुंच हिम्मत बंधाई। कोरोना के कारण उनके पति रामचंद्र भारती की मृत्यु हो गई थी। उनके 3 बच्चे हैं। परिवारों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन उनकी मदद के लिए हमेशा तैयार है। ऐसे सभी परिवारों को राज्य सरकार की ओर से घोषित पैकेज का पूरा लाभ मिले और अन्य योजनाओं से भी उन्हें लाभान्वित करने की बात कही। जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना काल में ऐसे परिवारों के बच्चों जिनके माता पिता का निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने उनकी के लिए सहायता राशि की घोषणा की थी। उसकी राशि को उन बच्चों के खातों में डाल दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग