9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसाराम को शेष प्राकृतिक जीवन तक उम्रकैद की सजा मिली थी, पैरोल के लिए कैसे की जाए इसकी गणना

आसाराम को पैरोल सम्बंधी याचिका की सुनवाई में सरकार का जवाब पेश  
less than 1 minute read
Google source verification
asaram rape case

hearing of asaram, asaram rape case, no relief for Asaram, asaram in jodhpur jail, pocso act on asaram, jodhpur news, jodhpur news in hindi

जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस संदीप मेहता की खंडपीठ में यौन दुराचार के आरोप में सजायाफ्ता कैदी आसाराम को पैरोल पर रिहा करने के मामले में दायर याचिका की सुनवाई के दौरान बुधवार को सरकार की ओर से जवाब पेश कर दिया गया। अब इस याचिका पर 14 दिसम्बर को सुनवाई होगी। यह याचिका आसाराम के भांजे रमेशभाई की ओर से दायर याचिका पर पिछली सुनवाई में सरकार को नोटिस जारी किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोडा की ओर से कहा गया कि प्रथम पैरोल आसाराम का अधिकार है क्योकि पांच साल से अधिक समय से वह जेल में है, जहां उसका आचरण भी संतोषजनक है। सरकार की ओर से जवाब में कहा गया कि सजा के प्रकरण के अलावा आसाराम तीन अन्य प्रकरण में वांछित है। उसे आजीवन कारावास शेष प्राकृतिक जीवन तक सजा दी गई है। प्रथम पैरोल उसका हक है लेकिन शेष प्राकृतिक जीवन तक सजा होने से गणना कैसे की जाए। महानिदेशक कारागार ने राज्य सरकार से विधिक राय मांगी थी, जिसमें भी पैरोल देने से इनकार कर दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग