2- राव जोधा डेजर्ट पार्क बना आकर्षण का केंद्र मेहरानगढ़ दुर्ग की तलहटी पर रानीसर-पदमसर तालाब के पास स्थित पहाड़ी क्षेत्र में राव जोधा डेजर्ट पार्क पर्यटकों के लिए आकर्षण बन रहा है। करीब 72 हैक्टेयर में विकसित इस पार्क में चारों ओर हरियाली है। पर्यटकों व आमजन के लिए फरवरी 2011 में पार्क खोला गया। नाम के अनुरूप ही पार्क में थार, शुष्क जलवायु में उगने वाले पौधों के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधे, औषधीय पौधे हैं। पार्क में मरुस्थली क्षेत्रों में पाए जाने वाले जीव-जन्तु भी हैं।
3- निखरे रूप में लुभा रहा राजकीय संग्रहालय उम्मेद उद्यान स्थित जोधपुर राजकीय संग्रहालय जीर्णोद्धार के बाद पुन: गत 21 जून को खोला गया। संग्रहालय अधीक्षक बीए मौर्य के अनुसार, संग्रहालय में राजस्थान की संस्कृति को दर्शाती विभिन्न कलाकृतियां व ऐतिहासिक वस्तुएं हैं। संग्रहालय में स्मारक वस्तुएं, लघु चित्र, शिक्षा प्रकोष्ठ, शिकार व प्रकृति, शस्त्र व शस्त्रागार, मूति दीर्घा, जैन कलादीर्घा सहित आकर्षक वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया है। 22 जुलाई से 31 अगस्त तक 1985 पर्यटक संग्रहालय विजिट कर चुके हैं।
1- कायलाना झील माचिया पार्क के पास होते हुए भी पर्यटक कायलाना झील देखने नहीं जाते। सुविधाएं विकसित हो तो पर्यटक कायलना झील निहारने जा सकते हैं।
2- संत चिडिय़ानाथ स्मृति मरु गंगा उद्यान कायलाना झील व माचिया पार्क के बीच संत चिडिय़ानाथ स्मृति मरु गंगा उद्यान है। बदहाल स्थिति की वजह से उद्यान वीरान पड़ा है।
3- पनप रहा ब्ल्यू सिटी टूरिज्म
जोधपुर आने के प्रति जहां पर्यटकों में क्रेज हैं, वहीं विदेशी पर्यटकों के साथ छेडख़ानी की घटनाओं से शहर शर्मसार भी हुआ। – वर्ष 2005 : ऑटो चालक व उसके साथी ने जर्मनी से घूमने आई पर्यटक से बलात्कार किया था। अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
– वर्ष 2014 : मण्डोर उद्यान में घूम रही विदेशी महिला पर्यटक को प्राचीन देवल दिखाने का झांसा देकर एक युवक सूनी जगह ले गया था और फिर उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। मण्डोर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चौबीस घंटे में कोर्ट में चालान पेश किया था।
– सितम्बर 2016 : रातानाडा की एक होटल के कमरे में लाइट ठीक करने के लिए बुलाए गए इलेक्ट्रिशियन ने स्पेन की महिला पर्यटक से बलात्कार का प्रयास किया था। रातानाडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था।
– वर्ष 2016 : घंटाघर क्षेत्र में पैदल घूम रही विदेशी महिला से स्थानीय दुकान के एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ की थी। सदर कोतवाली थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया था।
– वर्ष 2018 : भीतरी शहर में पैदल जा रही विदेशी महिला पर्यटक से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने छेड़छाड़ की। पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया।
– 25 सितम्बर 2018 : मण्डोर उद्यान में विदेशी महिला पर्यटक से स्थानीय युवक ने छेड़छाड़ की। महिला पर्यटक ने एफआइआर दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
वर्ष——— विदेशी——- देशी 2014-15– 134025—– 937028
2015-16– 135432—– 1014785
2016-17– 143818—– 936787
2017-18– 154417—– 987706