script100 की जगह 102 वार्ड, 34 और 53 वार्ड दो बार होंगे शहर में! | erro in muncipal ward restructured in jodhpur | Patrika News
जोधपुर

100 की जगह 102 वार्ड, 34 और 53 वार्ड दो बार होंगे शहर में!

– अब सभी संयुक्त तक निगम अधिकारियों को देंगे- वार्ड पुर्नगठन में भाजपा ने लगाया गड़बडिय़ों का आरोप

जोधपुरJul 11, 2019 / 08:55 pm

Avinash Kewaliya

Jodhpur,BJP,local bodies,Muncipal Corporation,jodhpur news rajasthan news,

100 की जगह 102 वार्ड, 34 और 53 वार्ड दो बार होंगे शहर में!

जोधपुर. जोधपुर नगर निगम के 65 से बढ़ाकर 100 वार्ड करने की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हुए भाजपा ने लापरवाही पूवर्क पुर्नगठन का काम करने का आरोप लगाया है। भाजपा कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत और शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी ने प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी।
भाजपा ने दो दिन तक कार्यालय में शिविर लगाकर आपत्तियां ली है। इसमें अधिकांश लोग इस पुर्नगठन व सीमांकन से खुश नहीं है। गहलोत व जोशी ने बताया कि नगर निगम जोधपुर को 100 वार्डों का गठन करना है। लेकिन निगम द्वारा सर्वे के पश्चात जो नक्शा प्रस्तुत किया गया है। उसमें 102 वार्ड बताए गए हैं। वार्ड संख्या 34 एवं 53 को नक्शे में अलग-अलग स्थानों पर दो बार अंकित किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि निगम में ढेर सारे अलग अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ होने के बावजूद इतने बड़ी अपराधिक भूल कर त्रुटिपूर्ण नक्शा जारी किया गया है। उन्होंने जोधपुर की 15 लाख जनता के साथ धोखा करना बताया है। भाजपा ने जोधपुर नगर निगम क्षेत्र के तीनों विधानसभा क्षेत्र में स्थित समस्त वार्डों का अवलोकन करने बाद 50 प्रतिशत वार्ड के गठन नियम विरूद्ध एवं स्वायत शासन विभाग के निर्देशो के विपरित होने का आरोप लगाया। इन आपत्तियों को एक-दो दिन में निगम अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Home / Jodhpur / 100 की जगह 102 वार्ड, 34 और 53 वार्ड दो बार होंगे शहर में!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो