scriptशहर में कोहरा छाया, हवा बदलते ही बढ़ी ठिठुरन | Fog shadow in the city, chill increased as the wind changed | Patrika News
जोधपुर

शहर में कोहरा छाया, हवा बदलते ही बढ़ी ठिठुरन

हल्की धुंध के कारण दृश्यता रही कम

जोधपुरJan 19, 2021 / 07:01 pm

जय कुमार भाटी

शहर में कोहरा छाया, हवा बदलते ही बढ़ी ठिठुरन

शहर में कोहरा छाया, हवा बदलते ही बढ़ी ठिठुरन

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवा में नमी बढऩे के कारण मंगलवार सुबह मारवाड़ के कई हिस्सों में हल्के से लेकर मध्यम कोहरा छाया रहा। इसके कारण दृश्यता १.५ से 2 किलोमीटर पर आ गई। दिनभर हल्की धुंध के कारण दृश्यता कम रही। उधर हवा की दिशा पूर्वी से उत्तरी-पूर्वी होने के कारण दोपहर बाद सर्दी शुरू हो गई। जोधपुर सहित संभाग के कई हिस्सों में दिन के तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक हल्का कोहरा रहने की संभावना है। मौसम साफ होने से 3 दिन बाद तेज सर्दी पडऩे का पूर्वानुमान है।
सूर्यनगरी में सोमवार की सुबह कोहरे की आगोश में हुई। हवा में आद्र्रता 84 प्रतिशत थीञ न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह सर्दी के कारण लोगों को अच्छा खासा जाप्ता करना पड़ा। वातावरण में जलवाष्प की मात्रा अधिक होने के कारण धूप भी छनकर आ रही थी। दिन चढऩे के साथ उत्तरी-पूर्वी हवा बहने लग गई जो शाम होते होते 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। पिछले तीन-चार दिन से पूर्वी हवा चलने के कारण सर्दी से राहत थी, लेकिन उत्तरी पूर्वी हवा के ठंडे झौंकों से शाम को ठिठुरन बढ़ गई। शहर में दिन का तापमान कल की तुलना में 5 डिग्री से अधिक लुढक़ कर 25.३ डिग्री सेल्सियस पर आ गया। फलौदी में न्यूनतम तापमान ९.६ और अधिकतम २०.८ डिग्री रिकॉर्ड किया।
प्रदेश में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान मैदानी इलाके में श्रीगंगानगर का 7 डिग्री मापा गया। दूसरा सर्वाधिक ठंडा स्थान जैसलमेर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.3 और अधिकतम 15.3 रहने से दिनभर तेज जाड़ा रहा। बाड़मेर में रात का पारा ११.३ और दिन का २४.३ डिग्री रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो