यह टैग लाइन टीवी दर्शकों को ' सपने देखने वाले कभी रूका नहीं करते, जी-तोड़ मेहनत करने वालों के सपने जरूर पूरे होते हैं' की प्रेरणा देगी। शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे से प्रसारित होगा। जिसमें महानायक अमिताभ बच्चन हिन्दी भाषा में 'देवियों व सज्जनों' के अभिवादन के साथ न केवल प्रतिभागियों बल्कि करोड़ों दर्शकों को दिल जीतेंगे। दर्शकों के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर शो के कर्टेन रेजर का प्रसारण 2 सितम्बर को प्राइम टाइम पर होगा।