scriptओसियां के धोरों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन! | Illegal mining in Osian sand dunes | Patrika News
जोधपुर

ओसियां के धोरों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन!

एक ओर जहां ओसियां की पहचान रेत के मखमली धोरों की वजह से है,वहीं अब यह धोरे प्रशासन की अनदेखी से धीरे धीरे अपनी पहचान खो रहे हैं।

जोधपुरJul 09, 2019 / 11:19 am

pawan pareek

Illegal mining in Osian sand dunes

ओसियां के धोरों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन!

ओसियां (जोधपुर). एक ओर जहां ओसियां की पहचान रेत के मखमली धोरों की वजह से है,वहीं अब यह धोरे प्रशासन की अनदेखी से धीरे धीरे अपनी पहचान खो रहे हैं। यहां अवैध रूप से मिट्टी खनन का कार्य पिछले कई महिनों से जोरों पर चल रहा है, फिर भी कोई कार्यवाही न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी खनन माफियाओं पर लगाम लगाने की कवायद कोई नहीं कर रहा है। यहां से कई लोग अपने खेतों एवं मकानों की नींव सहित अन्य कामों के लिए टै्रक्टरों एवं अन्य साधनों में भरकर मिट्टी खोदकर ले जा रहे हंै। यह क्रम पिछले लम्बे से चल रहा है। रेलवे स्टेशन के पास तो आधे से ज्यादा धोरे खत्म हो चुके हैं। अगर इसकी ओर प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो यह धोरे खत्म हो जाएंगे तथा पर्यटकों का आना जाना भी भी प्रभावित होगा।
इन्होंने कहा

ओसियां के धोरों से लोग हर दिन भारी मात्रा में मिट्टी ले जा रहे हैं। यह लोग किसी से अनुमति नहीं लेते हैं। धोरे खत्म होने के क गार पर हैं। धोरों की सुन्दरता भी कम हो रही है।
जसवन्तसिंह चौहान, एडवोकेट

यदि कोई भी सरकारी भूमि या रेत के धोरों से मिट्टी लेकर जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही कर खनन विभाग को सूचित किया जाएगा।

आईदान पंवार, तहसीलदार ओसियां
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो