scriptStartup के लिए जोधपुर में तैयार हो रहा Incubation Centre | Incubation Centre to be prepare for startup in jodhpur | Patrika News

Startup के लिए जोधपुर में तैयार हो रहा Incubation Centre

locationजोधपुरPublished: Jan 24, 2022 11:13:42 pm

Submitted by:

Avinash Kewaliya

Mumbai-Bengaluru शहरों की तर्ज पर अब Jodhpur भी Startup के लिए अच्छा वातावरण बना सकेगा। सरकारी स्तर पर पहली बार स्टार्टअप को अच्छा माहौल देने के लिए Incubation Center तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें अत्याधुनिक तकनीक व Infrastructure होगा। Jaipur के बाद जोधपुर में यह सरकारी इंक्युबेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है।

Startup के लिए जोधपुर में तैयार हो रहा Incubation Centre

Startup के लिए जोधपुर में तैयार हो रहा Incubation Centre

जोधपुर।

Mumbai-Bengaluru शहरों की तर्ज पर अब Jodhpur भी Startup के लिए अच्छा वातावरण बना सकेगा। सरकारी स्तर पर पहली बार स्टार्टअप को अच्छा माहौल देने के लिए Incubation Centre तैयार किया जा रहा है। इसमें 100 लोगों के बैठने की क्षमता होगी। इसमें अत्याधुनिक तकनीक व Infrastructure होगा। Jiapur के बाद जोधपुर में यह सरकारी इंक्युबेशन सेंटर तैयार किया जा रहा है।
शहर में स्टार्टअप वातावरण को और मजबूत बनाने के लिए बन रहे सरकारी इंक्युबेशन सेंटर का काम तेज गति से चल रहा है। यह कार्य तीन चरणों में चलेगा और अगले साल 2023 तक पूरा होगा। सोमवार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बन रहे इस सेंटर का निरीक्षण किया।
इनक्यूबेशन सेंटर की साइट पर उपस्थित जेडीए के अधीक्षण अभियंता महेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आई स्टार्ट चयनित स्टार्टअप को बैठकर कार्य करने की विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला कलक्टर ने इंक्यूबेशन सेंटर के भवन डिजाइन व नक्शे का अवलोकन कर अधीक्षण अभियंता से कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। जेडीए आयुक्त डॉ. इंद्रजीत यादव ने बताया कि इसकी गुणवत्ता को लेकर ध्यान रखा जा रहा है।
यहां भी किया निरीक्षण
बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच करवाने के लिए जेडीए की ओर से करवाए जा रहे कार्यों की प्रगति का मौके पर जाकर अवलोकन किया। एक्सईएन राजीव कश्यप ने कार्य की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। आरटीओ आरओबी का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में एक-एक बिन्दू पर गहराई से चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो