9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्यमियों को दी आयात-निर्यात कोड की जानकारी

- मिशन निर्यातक बनो शिविर
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Sep 23, 2021

उद्यमियों को दी आयात-निर्यात कोड की जानकारी

उद्यमियों को दी आयात-निर्यात कोड की जानकारी

जोधपुर।
जोधपुर इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन सभागार भवन में गुरुवार को मिशन निर्यातक बनो शिविर आयोजित किया गया। मिशन के माध्यम से उद्यमियों व व्यापारियों को निर्यात करने के लिए प्रोत्साहित कर प्रथम कन्साइनमेंट तक पहुंचने का सहयोग दिया जाएगा। संयुक्त निदेशक उद्योग एसएल पालीवाल ने मिशन निर्यातक बनो कार्यक्रम के तहत आयात-निर्यात कोड के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि आयात-निर्यात कोड ज्यादा से ज्यादा उद्यमियों के पास हो, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिले।उन्होंने वाणिज्य सप्ताह के बारे में भी उद्यमियों को अवगत कराया। जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र की सहायक निदेशक पूजा मेहरा सुराना ने विभागीय योजनाओं, रीको लि जोधपुर के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा ने जिले के प्रत्येक उपखंड में नवीन औद्यौगिक क्षेत्र की स्थापना की जानकारी दी। जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि उद्योग विभाग की ओर से विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जिनका फायदा लेना चाहिए। जेआईए के सहसचिव अनुराग लोहिया ने बताया कि मात्र 500 रुपए फ ीस देकर आयात-निर्यात कोड प्राप्त किया जा सकता है। जेआईए कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव ने आभार व्यक्त किया। मंच संचालन जेआईए के कार्यकारिणी सदस्य राहूल धूत ने किया।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग