scriptअसुरक्षित हुई जोधपुर जेल, हत्या के आरोपी को जेल प्रहरी पहुंचा रहा था ये सब, पढ़ कर रह जाएंगे हैरान | jail guard caught red handed supplying opium to accused of murder in Jail | Patrika News
जोधपुर

असुरक्षित हुई जोधपुर जेल, हत्या के आरोपी को जेल प्रहरी पहुंचा रहा था ये सब, पढ़ कर रह जाएंगे हैरान

अब तक सुरक्षित मानी जाती रही जोधपुर की सेंट्रल जेल अब सुरक्षित नहीं रही। यहां जेल प्रहरी ही हत्या के आरोपी को एेसी चीजें पहुंचा रहा था कि जानकर हैरान रह जाएंगे आप…

जोधपुरDec 08, 2016 / 06:14 pm

Nidhi Mishra

jodhpur central jail

jodhpur central jail

देश की सबसे सुरक्षित जेलों में शुमार जोधपुर सेन्ट्रल जेल के एक प्रहरी को 91.8 ग्राम अफीम सैण्डल के तलवे में छुपाकर ले जाते पकड़ा गया है। यह अफीम हत्या के आरोपी के लिए ले जाई जा रही थी। रातानाडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रहरी को रिमाण्ड पर लिया है।
READ MORE: कांकाणी हरिण शिकार प्रकरण में जिरह अधूरी, अभिनेता सलमान सहित चार अन्य कलाकार हैं आरोपी

उप निरीक्षक गोपाराम के अनुसार लोहावट थानान्तर्गत जम्भेश्वर नगर निवासी जेल प्रहरी सुरेश राव (28) पुत्र माधाराम बिश्नोई मंगलवार शाम ड्यूटी के लिए सेन्ट्रल जेल पहुंचा। मुख्य गेट पर स्कैनर से जांच करने पर सुरेश के सैण्डल के तलवों में संदिग्ध वस्तु नजर आई। दोनों तलवों को खुलवाकर जांच की तो प्लास्टिक की दो पुडि़यों से 91.8 ग्राम अफीम बरामद हुई। जेल अधिकारियों की सूचना पर पहुंची रातानाडा थाना पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रहरी सुरेश राव को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने पर उसे दो दिन के रिमाण्ड पर लिया गया है।
READ MORE: विद्युत जामवाल पहुंचे जोधपुर, फैन्स की दीवानगी ने चढ़ाया गाड़ी के बोनट पर

पुलिस का कहना है कि प्रहरी सुरेश राव यह अफीम हत्या के आरोप में जेल में बंद सतपाल के लिए ले जा रहा था। राव यह अफीम लोहावट क्षेत्र में रहने वाले अशोक नामक युवक से लाया था। पुलिस का कहना है कि अशोक तथा आरोपी प्रहरी सुरेश राव बचपन में साथ पढ़े हुए हैं। इसी के चलते वह बिना कोई प्रतिफल के लिए अफीम ले जा रहा था। हालांकि पुलिस को यह गले नहीं उतर रहा है।
READ MORE: बादशाहो की शूटिंग खत्म अभिनेता अजय देवगन मुंबई लौटे

छह माह में 5वां प्रहरी गिरफ्तार

जेल में ड्यूटी पर जाते समय मादक पदार्थ ले जाने की यह पहली वारदात नहीं है। पिछले छह महीने में 4 जेल प्रहरी पकड़े जा चुके हैं। सुरेश राव 5वां प्रहरी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो