scriptजोधपुर में tourism को बढ़ावा देने के लिए अब होगी ये पहल, JDA खर्च करेगा 2 करोड़ रुपए | JDA will make pathways in jodhpur for tourists | Patrika News
जोधपुर

जोधपुर में tourism को बढ़ावा देने के लिए अब होगी ये पहल, JDA खर्च करेगा 2 करोड़ रुपए

भीतरी शहर में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
 

जोधपुरMay 22, 2018 / 12:53 pm

Avinash Kewaliya

tourism in jodhpur

Jodhpur Development Authority, jda projects, Rajasthan tourism, Rajasthan tourism budget, tourism news, jodhpur tourism, jodhpur news

जोधपुर . भीतरी शहर की कलात्मकता के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जोधपुर विकास प्राधिकरण शहर में दो हेरिटेज पाथ का निर्माण करने जा रहा है। इस पर दो करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी। हेरिटेज पाथ को कलात्मक और आधारभूत सुविधाओं से युक्त कर पर्यटकों को लुभाने के लिए जेडीए ने प्लान तैयार किया है। टैंडर इस माह के अंत तक खुल जाएंगे। सड़क, रोड लाइट के साथ अन्य दिशासूचक बोर्ड जैसे कार्य करवाए जाएंगे। शहर में हेरिटेज पाथ का यह पहला उदाहरण होगा। इन क्षेत्रों में पहले से ही गेस्ट हाउस, हैण्डीक्राफ्ट दुकानें और पर्यटकों को लुभाने वाली दुकानें संचालित हो रही है।
पर्यटन पहले से ही अधिक

शहर का भीतरी भाग पर्यटकों को काफी लुभाता है। इसी कारण घंटाघर और माणक चौक क्षेत्र जो हेरिटेज पाथ के लिए चिह्नित किए गए हैं वहां पर्यटकों की अधिक संख्या देखी जा सकती है। ऐसे में यह पाथ बनने से यहां पर्यटन व्यवसाय में बूम आ सकता है।
ये दो मार्ग किए प्रस्तावित

1. घंटाघर से घोड़ाघाटी मार्ग किला रोड तक सड़क को हेरिटेज पाथ के रूप में विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इस पर करीब 90.60 लाख का खर्च अनुमानित किया गया है।
2. शहर के भीतरी भाग माणक चौक से तुरजी झालरा, चौहानजी नोहरा, लायकान मस्जिद से किल्ली खाना तक दूसरा हेरिटेज पाथ बनाने की तैयारी है। इस पर 1 करोड़ 16 लाख रुपए का खर्च आएगा।
आठ माह में पूरा करना है काम


शहर को यह दोनों हेरिटेज पाथ आठ माह की अवधि में देने की योजना है। इस माह के अंत तक टैंडर प्रक्रिया को पूरा कर अगले माह वर्क ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं।
हेरिटेज मार्ग के ये रोड़े

जिन क्षेत्रों को हेरिटेज पाथ के रूप में विकसित करने की तैयारी है वहां सबसे ज्यादा परेशानी बिजली के झूलते तार हैं। जो मार्ग विकसित किए जा रहे हैं वहां पानी बहने के कारण सड़कों के क्षतिग्रस्त होने और संकरी रोड के कारण जाम लगने की स्थिति भी बनती है। हेरिटेज मार्ग बनाने के साथ इन कमियों को भी दूर करना होगा।
इनका कहना है

हेरिटेज पाथ पर काम किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा पर कार्य करवाया जाएगा। इससे शहर का पर्यटन बढऩे की संभावना है।


दुर्गेशकुमार बिस्सा, आयुक्त, जोधपुर विकास प्राधिकरण

Home / Jodhpur / जोधपुर में tourism को बढ़ावा देने के लिए अब होगी ये पहल, JDA खर्च करेगा 2 करोड़ रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो