scriptपिघल गया ‘परबत’, रोटी भी नसीब नहीं, व्यथा सुनाते रो पड़ा जोधपुर का किसान, इस कदर हो रहा बर्बाद | Jodhpur farmers are in debt | Patrika News
टीकमगढ़

पिघल गया ‘परबत’, रोटी भी नसीब नहीं, व्यथा सुनाते रो पड़ा जोधपुर का किसान, इस कदर हो रहा बर्बाद

किसानों के सामने आज गरीबी हालत में रोजी रोटी का संकट है। न फसल का दाम मिला और न राज का साथ… दो जून की रोटी भी जब इन्हें नसीब नहीं हुई तो किसान की व्यथा आंसुओं के रूप में निकली… जानें किस तरह बर्बाद हो रहा है किसान

टीकमगढ़Jun 15, 2017 / 11:24 am

Nidhi Mishra

farmers

farmers

प्रदेश में किसान इस कदर बर्बाद हो रहा है कि उसके सामने अब दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जोधपुर के निकट मणाई गांव में बुधवार को जब पत्रिका की टीम किसान के खेत में पहुंची तो किसानों की जमीनी हकीकत उजागर हुई। यहां किसान एक समय रोटी खाकर दिन गुजार रहे हैं। कर्ज में किसान डूब चुका है। गांव के किसान परबत सिंह से जब पत्रिका ने वर्तमान हालात के बारे में जानना चाहा तो किसान अपनी व्यथा सुनाते समय आंसू निकल पड़े, गला भर आया। पीड़ा थी कि जो कुछ उसके पास था, सब प्याज की फसल में बो दिया, मिला कुछ नहीं। सेठ-साहूकारों से जो पैसा उधार लिया, उसके ब्याज का मीटर दिन-रात चालू है। घर में दो वक्त का आटा नहीं है। तन ढकने को कपड़े तो दूर की बात हर रोज रोटी के लिए सोचना पड़ रहा है। किसानों की इस दुर्दशा के बावजूद सरकार के इस रवैए से किसान दुखी है।
READ MORE: जोधपुर में किसानों के साथ लडऩे पहुंची कांग्रेस की रैली के बाद हुआ ये हाल

मवेशियों के मुंह में प्याज

किसानों की यह हालत है कि उनके पास अब अपनी प्याज फसल बेचने के लिए मंडी तक माल भेजने के पैसे भी नहीं बचे। बामुश्किल खेतों से प्याज निकाले, अब भाव जमीन पर आ गए। सरकार से समर्थन मूल्य पर खरीद की मांग की तो सुनी नहीं। हालात यह है कि अब किसान इस फसल को भेड़-बकरियों को खिलाकर समय निकाल रहे हैं। क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों की यहीं हाल है।
READ MORE: जोधपुर में यहां पहली बार हुई खजूर की बंपर पैदावार, आप भी लें इसका स्वाद

अब भगवान ही मालिक

जो फसल प्याज की मिली, वह भाव के बिना बेकार है। कर्ज चढ़ गया है। खाने के लिए घर में आटा नहीं बचा। दो जून की रोटी के लिए सोचना पड़ रहा है। हम तो बर्बाद हो गया। अब हमारा तो भगवान ही मालिक है। – परबत सिंह, किसान, मणाई, जोधपुर। 

Home / Tikamgarh / पिघल गया ‘परबत’, रोटी भी नसीब नहीं, व्यथा सुनाते रो पड़ा जोधपुर का किसान, इस कदर हो रहा बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो