9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AGRI– खरीफ बुवाई: 12.55 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य

- मानसून पूर्व की बरसात से कपास व मूंगफली की व्यापक बुवाई - ज्वार-बाजरा का बुवाई लक्ष्य घटाया
2 min read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Jun 22, 2021

AGRI-- खरीफ बुवाई: 12.55 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य

AGRI-- खरीफ बुवाई: 12.55 लाख हैक्टेयर का लक्ष्य

जोधपुर।

कृषि विभाग ने जिले में खरीफ सीजन के दौरान 12.55 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया है। अच्छे मानूसन की घोषणा से विभाग व किसानों को लक्ष्य अनुसार बुवाई होने की उम्मीद है।जिले में किसान खरीफ फ सल बुवाई में जुटने लगे है। सिंचाई की सुविधा वाले क्षेत्र में कपास बुवाई के तय लक्ष्य की 90 प्रतिशत बुवाई पूरी हो चुकी है, कपास के प्रति रुझान को देखते हुए लक्ष्य से अधिक बुवाई होने की उम्मीद है। 20 जून तक तय लक्ष्य के 50 प्रतिशत से अधिक मूंगफ ली की बुवाई हो चुकी है। मानसून पूर्व की बरसात वाले क्षेत्रों में मूंग व बाजरे की भी बुवाई हो रही है। विभाग के उपनिदेशक जेआर भाखर के अनुसार इस बार मूंगफली, कपास व तिलहन का बुवाई लक्ष्य बढ़ाया गया है।

-

ज्वार-बाजरा का बुवाई लक्ष्य घटाया

गत खरीफ सीजन से ही तिलहन फ सलों के भावों में तेजी के चलते व मूंगफ ली-कपास के समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी से उत्साहित किसानों का मूंगफ ली की ओर विशेष रुझान दिखाई दे रहा है। कृषि विभाग ने भी ज्वार-बाजरा व ग्वार की बिजाई लक्ष्य को घटाकर मूंगफ ली, कपास व तिल के बुवाई लक्ष्य को बढ़ाया है। भारतीय किसान संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर के अनुसार जिले की कई तहसीलों में मानसून पूर्व की बरसात हुई है। इस बार किसानों का तिलहन फ सलों की ओर विशेष रुझान है। अच्छे मानसून की उम्मीद में गत वर्ष की अपेक्षा इस बार 50 हजार हैक्टेयर बुवाई रकबा बढऩे की उम्मीद है।

---

फसल - गत बुवाई लक्ष्य - बुवाई लक्ष्य

बाजरा - 4.10 - 4.00

मूंग - 2.95 - 3.02

मूंगफली - 1.40 - 1.56

कपास - 0.55 - 0.65

ज्वार - 0.50 - 0.40

तिल - 0.25 - 0.28

मोठ - 1.00 - 0.90

अरंडी - 0.20 - 0.23

ग्वार - 1.40 - 0.35

अन्य - 0.15 - 0.16

---------------------------------------

कुल - 12.50 - 12.55

----------------------------------------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग