scriptफलोदी नगरपालिका में 40 में से 13 वार्डों से महिलाएं बनेंगी पार्षद | local self bodies election | Patrika News
जोधपुर

फलोदी नगरपालिका में 40 में से 13 वार्डों से महिलाएं बनेंगी पार्षद

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
फलोदी. नगरपालिका, फलोदी के इस बार होने वाले चुनाव में 40 वार्डों में 13 वार्डों से महिलाएं पार्षद बनेगी।

जोधपुरSep 19, 2019 / 10:57 am

Mahesh

 फलोदी नगर पालिका

फलोदी नगर पालिका

नगरीय निकाय चुनावों के लिए कलेक्ट्रेट सभगार में बुधवार को दिन में 3 बजे जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलेक्टर एम एल नेहरा ने विभिन्न राजनीतिक दलों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में लॅाटरी प्रक्रिया का संचालन किया।
फलौदी नगरपालिका में कुल 40 वार्ड है। इनमें से अनुसूचित जाति के लॅाटरी द्वारा 6 वार्ड जनसंख्या के आधार पर आरक्षित किए गए। इसके तहत वार्ड संख्या 24, 2, 37, 20, 35 और 23 वार्ड लॅाटरी द्वारा आरक्षित किए गए। इनमें से लॅाटरी द्वारा वार्ड संख्या 24 और 23 अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार शेष 34 वार्ड में से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए लॅाटरी द्वारा 8 वार्ड आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड संख्या 3, 28, 7, 18, 25, 10, 14 व 29 लॅाटरी द्वारा आरक्षित किए गए। इस लॅाटरी में ओ बी सी महिला के लिए 3 वार्ड आरक्षित हुए। वार्ड संख्या 7, 29 व 28 महिला ओ बी सी वार्ड होंगे।
फलौदी नगर पालिका के लिए 26 वार्ड कुल सामान्य वर्ग के लिए है। इनमें से 8 वार्ड महिला वर्ग के लिए लॅाटरी से आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड संख्या 5, 22, 39, 1, 15, 4, 16 और 30 महिला सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित लॅाटरी द्वारा किए गए। शेष वार्ड पुरूष सामान्य वर्ग के लिए है।
ये वार्ड रहे अनारक्षित:-

लॅाटरी के बाद वार्ड संख्या 9, 21, 11, 40, 26, 6, 34, 27, 8, 36, 19, 17, 12, 33, 38, 32, 31 व 13 अनारक्षित रहे।

अब अध्यक्ष की लॉटरी का इंतजार –
नगरपालिका, फलोदी के चुनाव इस साल नवम्बर माह मेें होने प्रस्तावित है। चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों के आरक्षण की लॉटरी निकालने के साथ ही शहर में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो गई है। इस बार पालिका अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से होना है। इसके लिए आरक्षण की लॉटरी निकाली जानी है। लोग अब अध्यक्ष पद की लॉटरी का इंतजार कर रहे हैं।

Home / Jodhpur / फलोदी नगरपालिका में 40 में से 13 वार्डों से महिलाएं बनेंगी पार्षद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो