scriptनाइट ड्यूटी वाले सर्वाधिक प्रदूषण की चपेट में | Night duty people in the grip of most pollution | Patrika News
जोधपुर

नाइट ड्यूटी वाले सर्वाधिक प्रदूषण की चपेट में

– रात 10 बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक अधिक प्रदूषित रहती है हवा, धूल कणों की मात्रा 400 के पास- हवाएं शांत होने से शहर में फिर से बढऩे लगा प्रदूषण, एक्यूआई 250 के पास पहुंचा

जोधपुरNov 27, 2021 / 08:12 pm

Gajendrasingh Dahiya

नाइट ड्यूटी वाले सर्वाधिक प्रदूषण की चपेट में

नाइट ड्यूटी वाले सर्वाधिक प्रदूषण की चपेट में

जोधपुर. हवाएं शांत होने से आबोहवा फिर से दूषित होने लगी है। गत तीन दिनों से शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 250 के पास पहुंच रहा है। सर्वाधिक प्रदूषण महीन धूल कणों यानी पार्टिकुलेट मैटर (पीएम-2.5 और पीएम-10) का है जो अब 400 के पास पहुंचने लग गया है। गत दिनों सर्वाधिक प्रदूषण रात 10 बजे से लेकर सुबह 10 बजे के दौरान रिकॉर्ड हो रहा है।
बुधवार की रात 10 बजे से रात 2 बजे तक पीएम-10 कण का स्तर 382 और पीएम 2.5 का स्तर 363 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर था। रात दो बजे के बाद हवा में सुधार हुआ लेकिन सुबह 8 बजे के बाद हवा फिर से दूषित होनी शुरू हो गई। सुबह 8 से 10 बजे तक पीएम-2.5 का स्तर 360 के आसपास था हालांकि इस दौरान पीएम-10 का स्तर 300 के नीचे ही रहा।
कार्बन व नाइट्रोजन के ऑक्साइड भी
सर्दियों में मौसम स्थिर रहने से वाहनों और उद्योगों से निकलने वाले धुएं के प्रदूषक भी वातावरण में अधिक प्रदूषण फैलाते हैं। शहर में कार्बन मोनोक्साड का स्तर 200 और नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड का करीब 150 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर पहुंचने लगा है। सर्दियों को छोडकऱ ये प्रदूषक सामान्यत: 50 के आसपास रहते हैं।
बीते 24 घण्टे में शहर में पीएम-2.5 और पीएम-10 का प्रदूषण
समय ——पीएम-2.5——पीएम-10
शाम 6 बजे —– 56 —–116
रात 10 बजे —–357 —– 324
रात 2 बजे —–333 —– 379
सुबह 6 बजे—–205 —– 185
सुबह 10 बजे —–330 —–193
दोपहर 12 बजे —–170 —– 190
दोपहर 2 बजे —– 91 —– 113
…………………………
पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद जोधपुर में ऐसे बढ़ा प्रदूषण
दिन ———- वायु गुणवत्ता सूचकांक
26 नवम्बर —– 248
25 नवम्बर —– 256
24 नवम्बर —– 240
23 नवम्बर —– 150
22 नवम्बर —– 182
21 नवम्बर —– 91
(पिछले सप्ताहांत पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी होने और तेज हवाएं चलने से मौसम साफ हो गया था और धुंध भी कम हो गई थी।)
……………….
शुक्रवार को शहर में दिनभर प्रदूषकों की औसत मात्रा
प्रदूषक —————– मात्रा
पीएम-2.5 ————– 248
पीएम-10 ————– 234
नाइट्रोजन डाई ऑक्साइड — 89
सल्फर डाई ऑक्साइड —- 17
कार्बन मोनोक्साइड —— 59
ओजोन ————– 50
(यह माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में है।)
……………………..
वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 50 के मध्य अच्छा, 51 से 100 के मध्य संतोषजनक, 101 से 200 के मध्य औसत, 201 से 300 के मध्य खराब 301 से 400 के मध्य बेहद खराब और 401 से 500 के मध्य अलार्मी स्थिति मानी जाती है।

Home / Jodhpur / नाइट ड्यूटी वाले सर्वाधिक प्रदूषण की चपेट में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो