scriptजान जोखिम में डाल सफर कर रहे यात्री, हादसे के इंतजार में प्रशासन | Overload mini bus running from Jodhpur to Mathania route | Patrika News
जोधपुर

जान जोखिम में डाल सफर कर रहे यात्री, हादसे के इंतजार में प्रशासन

जोधपुर से मथानिया रुट पर चलती ओवरलोड मिनी बस

जोधपुरFeb 27, 2020 / 04:24 pm

जय कुमार भाटी

 जान जोखिम में डाल सफर कर रहे यात्री, हादसे के इंतजार में प्रशासन

जान जोखिम में डाल सफर कर रहे यात्री, हादसे के इंतजार में प्रशासन

जोधपुर. जोधपुर से मथानिया जाने वाली मिनी बस के चालक चंद रूपयों की कमाई के लिए यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। ओवरलोड मिनी बस के ये नजारे शहर में आम हैं। शहर के बीच में से धडल्ले से ओवरलोड बस निकल कर जा रही हैं। लेकिन कार्यवाही की जगह यातायात पुलिस आंखे बंद कर बैठी हैं।
इस रूट पर चलने वाली मिनी बसें पहले भी कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन ना तो पुलिस सबक ले रही है और ना ही चालक व यात्री। जल्दबाजी के चक्कर में यात्री बस के गेट पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं। हादसे को न्यौता देने वाली इस मिनी बस में अन्दर व ऊपर सवारियां खचाखच भरी हुई होने के बावजूद गेट पर लटककर लोग यात्रा कर रहे हैं।
शहर के पावटा जिला अस्पताल के पास से निकलने वाली ये मिनी बसें पावटा चौराहा, महामंदिर, कृषिमंडी चौराहा, मण्डोर, आठ मील व दईजर होते हुए मथानियां जा रही हैं। इस रूट पर महामंदिर, मण्डोर व करवड़ पुलिस स्टेशन भी आया हुआ हैं। तीन पुलिस स्टेशन होने के बावजूद इन बसों पर कार्यवाही करने की कोई जहमत नहीं उठा रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो