scriptमोदी के जन्मदिन पर कहीं दिव्यांगों की सेवा तो कहीं व्यापारियों को बांटे कचरा पात्र | pm modi birthday celebration jodhpur : seva week conducted | Patrika News
जोधपुर

मोदी के जन्मदिन पर कहीं दिव्यांगों की सेवा तो कहीं व्यापारियों को बांटे कचरा पात्र

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम
 

जोधपुरSep 17, 2019 / 10:30 pm

Avinash Kewaliya

sitapur-traffice-rules

मोदी के जन्मदिन पर कहीं दिव्यांगों की सेवा तो कहीं व्यापारियों को बांटे कचरा पात्र,राज्यमंत्री के काफिले ने उड़ाई यातायात नियमों की धज्जियां, प्रभारी मंत्री ने कही ये बड़ी बात, देखें वीडियो,मोदी के जन्मदिन पर कहीं दिव्यांगों की सेवा तो कहीं व्यापारियों को बांटे कचरा पात्र

जोधपुर.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर शहर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से सेवा सप्ताह के तहत जिलाध्यक्ष जगत नारायण जोशी के नेतृत्व में महामंदिर मण्डल के तत्वावधान में नेत्रहीन विकास संस्थान जोधपुर द्वारा संचालित गुरूकृपा मानसिक विमंदित, दिव्यांग छात्र छात्राओं के गृह मन्दिर बासनी तम्बोलिया स्थित आवासीय छात्रावास में बच्चों, बच्चियों की सेवा की। इसमें दोपहर भोजन समय उपमा मिठाई खिलाई गई। इस मौके पर शम्भुसिंह खेतासर, संयोजक कमल नड्डा, मनीष परिहार, सुरेन्द्रसिंह भाटी, पवन आसोपा, मधुसूदन मेघवाल मौजूद थे। रातानाडा क्षेत्र में दुकानदारों को स्वच्छता का संदेश देते हुए कचरा पात्र वितरित किए गए। ठेला चालकों को भी भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति मंत्री वरुण धनाडिया, जिला मंत्री मनीष मुथा, पंडित सुरेश पाराशर, शंकर जांगिड़, रमेश भाटी, दुष्यंत व्यास मौजूद थे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा गीता भवन के पीछे स्थित कब्रिस्तान में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष मनमोहनसिंह वालेचा, वहिद भाई सिदकी, आरिफ नागौरी ने सेवाएं दी।
महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदिरा राजपुरोहित के नेतृत्व में जूना खेड़ापति मंदिर गोशाला में गायों को लापसी व गुड़ खिलाया गया। इसी कड़ी में मंदिर के बाहर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान भी चलाया गया। महापौर घनश्याम ओझा, वनिता सेठ, कमलेश गोयल, पुष्पा घाटीवाला सहित अन्य ने सेवाएं दी।
पाल बालाजी मंदिर में आए भक्तो को कपड़े की कैरी बैग वितरित किए गए। चंद्र प्रकाश गमनानी ने बताया कि लोगों से प्लास्टिक उपयोग नहीं करने की अपील की गई। वैभव पुरोहित, हुकमसिंह, ललित शर्मा, सोमेंद्र माथुर उपस्थित थे।
————
केक काट मनाया जन्मदिन

घांची समाज ने पीएम मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। पंकज भाटी ने बताया कि भीमभडक़ आश्रम पर गायों को चारा व बंदरों को केले खिलाए।
————-

नि:शुल्क इ-रिक्शा चलाई
एक प्रशंसक धनराज दाधीच ने पूरे दिन अपनी ई-रिक्शा निशुल्क चलाई। उन्होंने सुबह से शाम तक किसी भी सवारी से पैसे नहीं लिए। दाधीच ने बताया कि इससे पहले जब मोदी पीएम बने थे तो भी उन्होंने पूरे दिन बिना भाड़ा लिए रिक्शा चलाई थी।

Home / Jodhpur / मोदी के जन्मदिन पर कहीं दिव्यांगों की सेवा तो कहीं व्यापारियों को बांटे कचरा पात्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो