scriptसोचा भी नहीं था और मिल गई सहायता….बालिकाएं पढ़ीं तो मिली छात्रवृति | student award function by shambhali trust | Patrika News
जोधपुर

सोचा भी नहीं था और मिल गई सहायता….बालिकाएं पढ़ीं तो मिली छात्रवृति

– संभली ट्रस्ट के वार्षिक छात्रवृति कार्यक्रम में 264 विद्यार्थी लाभान्वित
 

जोधपुरAug 25, 2019 / 12:04 am

Sikander Veer Pareek

सोचा भी नहीं था और मिल गई सहायता....बालिकाएं पढ़ीं तो मिली छात्रवृति

सोचा भी नहीं था और मिल गई सहायता….बालिकाएं पढ़ीं तो मिली छात्रवृति

जोधपुर। नैतिकता के साथ-साथ जिम्मेदारी का अहसास ही भावी पीढ़ी को विकास के रास्ते पर ले जा सकता है। जितना लिया है उससे दुगना गांव, जरुरतमंद व अपने क्षेत्र के विकास और आसपास के लोगों की मदद का भाव रखने से ही उन्नति सम्भव है। यह कहना है गायत्री राजे का। वे शनिवार को जोधपुर में संभली ट्रस्ट की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। संभली ट्रस्ट की ओर से इस वर्ष शैक्षणिक सत्र के लिए 264 बालक बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। संभली ट्रस्ट के फाउंडर ट्रस्टी गोविंद सिंह राठौड़ के अनुसार महज 5 बच्चों की सहायता के साथ ही सम्भली ट्रस्ट की स्थापना की थी। बालिका शिक्षा स्वाबलंबन और रोजगार के क्षेत्र में जोधपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी बालिकाओं और शहरी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत है। कार्यक्रम में जोधपुर जिले के ओसियां, बालेसर, जाखण, सेतरावा, सोलंकियातला, चाबा और बीकानेर के कुछ के क्षेत्रों के बच्चों को स्कॉलरशिप दी गई। कार्यक्रम में महिला थाना जोधपुर की किरण गोदारा, पब्लिक प्रोसिक्यूटर मोना चौहान, रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष पुनीत राव, रोटरी पद्मनी की अध्यक्षा राजश्री चौधरी, रोटरी संस्कार की सचिव विभा भूत और मधु विश्नोई ने भी संबोधित किया। संभली फ्रंास अध्यक्ष एनालीस पॉउलीन का बहुमान किया गया। ट्रस्ट के सचिव श्यामा तंवर ने संभली से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी दी। अधिवक्ता फिरोज खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रतन सिंह और शक्ति सिंह खाखड़की ने किया।
आर्ट प्रदर्शनी लगाई
सम्भली ट्रस्ट के इस कार्यक्रम में एना स्कूल चक विमन देट पेंट की आर्ट एक्जीबिशन भी लगाई गई। एना के अनुसार वो सम्भली में बतौर ट्यूटर अपना देश छोड़कर यहां आई है।

Home / Jodhpur / सोचा भी नहीं था और मिल गई सहायता….बालिकाएं पढ़ीं तो मिली छात्रवृति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो