जोधपुर. देवनगर थानान्तर्गत चौहाबो के सेक्टर 2 एफ स्थित मकान की लॉबी में मंगलवार दोपहर सेवानिवृत्त रेलवेकर्मी का अद्र्धनग्न हालत में शव मिला। पुलिस को अंदेशा है कि तेज गर्मी या नीचे गिरने से सिर में अंदरूनी चोट से मृत्यु हुई है। थानाधिकारी सरोज बैरवा के अनुसार सेक्टर 2 एफ निवासी सुरेशचन्द्र अरोड़ा का शव मकान की लॉबी में मिला। मकान में और कोई नहीं था। पुत्र विदेश में है और वो दिल्ली में पुत्री काजल के पास रहते थे। तीन दिन पहले ही जोधपुर आए थे। पोस्ट ऑफिस में राशि जमा कराने व बीमा की किस्त की राशि लेने के लिए एजेंट जयनारायण सोमानी दोपहर डेढ़ बजे मकान में आया और अंदर झांककर देखा तो सुरेशचन्द्र लॉबी में अद्र्धनग्न हालत में गिरे नजर आए। पास जाकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शरीर भी फूल चुका था। दुर्गंध भी आने लगी थी। एजेंट ने पुलिस को सूचना दी। देवनगर थाने से थानाधिकारी सरोज बैरवा व उप निरीक्षक गोविंद व्यास मौके पर पहुंचे। पुत्री को सूचित कर शव मथुरादारास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।