9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FARMERS–शासन के आला अधिकारियों ने साध रखी चुप्पी, किसान बना चुके आर-पार का मन

- किसान आंदोलन का पांचवा दिन
less than 1 minute read
Google source verification

जोधपुर

image

Amit Dave

Aug 09, 2020

FARMERS--शासन के आला अधिकारियों ने साध रखी चुप्पी, किसान बना चुके आर-पार का मन

FARMERS--शासन के आला अधिकारियों ने साध रखी चुप्पी, किसान बना चुके आर-पार का मन

जोधपुर।
भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 21 सूत्री मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन पांचवे दिन भी जारी रहा। जिले के ओसियां, देचू, फ लोदी, तिंवरी, बापिणी, बावड़ी, बिलाड़ा, बालेसर व लोहावट सहित विभिन्न तहसीलो में किसान धरने पर डटे हुए है। जिले में हजारों किसानों के धरने पर होने के बावजूद जिला व प्रदेश के आला अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है। अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधी या अधिकारी ने किसानों की सुध नहीं ली है। ऐसे में किसानों में आक्रोश है।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनारायण जांगू ने प्रशासन को किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं लेने की चेतावनी देते हुए बताया कि भारतीय किसान संघ के राष्ट्रवादी संगठन होने के नाते किसानों ने शासन को समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त समय दे दिया है। अब भी शासन-प्रशासन हठधर्मिता पर अड़ा रहा तो किसान आंदोलन को उग्र करने के साथ ही ग्राम से संग्राम आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

संगठन पदाधिकारियों ने धरनों स्थलों का दौरा किया

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष मानकराम परिहार के साथ अन्य प्रतिनिधियों ने तहसीलों में चल रहे धरना स्थलों का दौरा किया। इस दौरान धरने पर बैठे किसानों ने सरकार के हठधर्मी रवैये के चलते आन्दोलन को उग्र करने की मांग की।
---
प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बावजूद शासन-प्रशासन के उदासीन रवैए से किसानों में आक्रोश है। सोमवार को जिले की टोली बैठक में आन्दोलन की समीक्षा कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।
तुलछाराम सिंवर, प्रांत प्रचार प्रमुख
भारतीय किसान संघ जोधपुर प्रांत
------

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग