सूर्यनगरी में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सुबह-सुबह सामान्य मौसम रहा। दिन चढ़ने के साथ बादलों की हल्की आवाजाही और धूप के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने लगी। दोपहर होते होते तापमान उछलकर 37.1 डिग्री पहुंच गया। दोपहरी तपिश भरी रही। इस दौरान धूप में पसीना आने लग गया। गर्मी से बचाव के लिए लोगों को पंखे लगाने पड़े। दफ्तरों और बंद इमारतों में एसी भी ऑन रहे।
एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है दिन का पारा
दिन—— अधिकतम तापमान
21 मार्च ——– 37.1
20 मार्च ——– 35.2
19 मार्च ——– 35.4
18 मार्च ——– 33.6
17 मार्च ——– 32.2
16 मार्च ——– 32.5
15 मार्च ——– 31.9 प्रदेश के टॉप-5 गर्म शहर
शहर ——- अधिकतम तापमान
बाड़मेर ——– 39.2
जैसलमेर ——– 38.4
जालोर ——– 38.0
फलोदी ——– 37.4
जोधपुर ——– 37.1
दिन—— अधिकतम तापमान
21 मार्च ——– 37.1
20 मार्च ——– 35.2
19 मार्च ——– 35.4
18 मार्च ——– 33.6
17 मार्च ——– 32.2
16 मार्च ——– 32.5
15 मार्च ——– 31.9 प्रदेश के टॉप-5 गर्म शहर
शहर ——- अधिकतम तापमान
बाड़मेर ——– 39.2
जैसलमेर ——– 38.4
जालोर ——– 38.0
फलोदी ——– 37.4
जोधपुर ——– 37.1