scriptहाय री नगर निगम! यह सडक़ पहले पूर्व मुख्यमंत्री के नाम… और पता ही नहीं | The road which earlier name on Ex Cm nagar nigam remaned that | Patrika News
जोधपुर

हाय री नगर निगम! यह सडक़ पहले पूर्व मुख्यमंत्री के नाम… और पता ही नहीं

– चम्पालाल सालेचा मार्ग का अनावरण
– पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खान के नाम पर पहले भी हो चुका सडक़ का नामकरण, एक दिन पहले मिली आपत्ति ने मचाई हलचल
 

जोधपुरAug 11, 2019 / 07:04 pm

Avinash Kewaliya

Jodhpur,Municipal Corporation,Political news,jodhpur news,Gulab Chand Kataria,Nagar nigam jodhpur,nagar nigam jodhpur news,gajendra singh shekhawat,Jodhpur politics,

हाय री नगर निगम! यह सडक़ पहले पूर्व मुख्यमंत्री के नाम… और पता ही नहीं

जोधपुर.

समाज सेवा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में लंबे समय तक सक्रिय रहे चम्पालाल सालेचा के नाम पर मार्ग का अनावरण शनिवार को किया गया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया सहित कई जनप्रतिनिधियों ने इस अवसर पर उनसे जुड़े संस्मरण सुनाए। एक दिन पहले इसी मार्ग के नामकरण को लेकर निगम को मिली आपत्ति ने नई बहस को जन्म दे दिया।
शेखावत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने वाला पल सदन का गरिमामयी और गौरवमयी पल रहा। केबिनेट मंत्री के तौर पर उन्होंने भी इस पर हस्ताक्षर किए यह गौरव की बात है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने चम्पालाल सालेचा जैसे कई लोगों का सपना पूरा किया है। कटारिया ने सालेचा से जुड़े संस्मरण में कहा कि उनका परिवार तब संघ से जुड़ा जब कोई सोच भी नहीं सकता था। राज्यसभा में मुख्य सचेतक नारायण पंचारिया और महापौर घनश्याम ओझा ने भी सालेचा के जीवनवृत की जानकारी दी। अंत में उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने आभार जताया। मंच पर विधायक सूर्यकांता व्यास, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, जोगाराम पटेल, पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ. महेन्द्र राठौड़, जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी सहित कई नेता मौजूद थे।
एक दिन पहले मिली आपत्ति से विवाद
चम्पालाल सालेचा मार्ग हनवंत स्कूल से शास्त्री सर्किल तक है। एक दिन पहले पूर्व पार्षद आजम जोधपुरी ने जिला प्रशासन व नगर निगम के समक्ष आपत्ति जताते हुए बताया कि इस मार्ग का नामकरण पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री बरकतुल्लाह खां के नाम से हो चुका है। इसका शिलालेख भी लगा हुआ है। उन्होंने करीब 15 साल पहले के दस्तावेज व प्रोसिडिंग भी दी। महापौर ओझा ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। साथ ही आश्वासन दिया कि पूर्व सीएम के सम्मान में किसी अन्य सडक़ का प्रस्ताव ले लेंगे।
किसी को ठेस पहुंचाने की मंशा नहीं
उप महापौर देवेन्द्र सालेचा ने बताया कि इस मार्ग के नामकरण के लिए पूरी प्रोसिडिंग अपनाई गई है। हमारी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी। निगम की बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव लिया गया। इसके बाद आपत्तियां मांगी गई। तब किसी ने आपत्ति नहीं की। बाद में संभागीय आयुक्त की ओर से मार्ग नामकरण की घोषणा की गई।
वरिष्ठजन का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों व संघ विचारकों का सम्मान भी किया गया। साथ ही अनावरण पट्टिका के समीप पौधे भी रोपे गए।

Home / Jodhpur / हाय री नगर निगम! यह सडक़ पहले पूर्व मुख्यमंत्री के नाम… और पता ही नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो