जोधपुर

एक लव स्टोरी ऐसी भी… छह बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से हो गया प्यार, पार कर दी हदें… सवेरे घर के बाहर भीड़ लगी थी

लेकिन इस घटना के बाद अब दोनो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

जोधपुरApr 28, 2024 / 01:20 pm

JAYANT SHARMA

Rajasthan News: रिश्तों में झूठ और धोखे के चलते राजस्थान में हत्या और सुसाइड़ के केस बढ़ रहे हैं। झूठ बोलकर प्रेम करना, रिश्तों में धोखा देना, अवैध संबधों के कारण अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और पुलिस की परेशानी बन रहा है सो अलग। इन घटनाओं के बाद पीछे बचे परिवार को जिन हालातों का सामना करना पड़ता है वे हैरान करने वाले होते हैं। इसी तरह का एक बड़ा मामला अब जोधपुर जिले के नजदीक फलोदी से सामने आया है। फलोदी में शादीशुदा महिला और पुरुष ने सुसाइड कर लिया। दोनो की मौत के बाद जब पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि दोनो के मिलाकर बारह बच्चे हैं।
दरअसल फलोदी के जेतड़ासर गांव में भीलों की ढाणी में रहने वाले एक महिला और पुरुष ने शुक्रवार रात सुसाइड कर लिया। शनिवार सवेरे करीब दस बजे के आसपास इसकी सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल की और उसके बाद शवों को मुर्दाघर में रखवाया। रात तक जब दोनो के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो मामले का खुलासा ये हुआ कि दोनो के बारह बच्चे हैं। मौके पर पहुंची बाप पुलिस ने बताया कि गांव में तुलछाराम का शव एक कमरे में लटका था और दूसरे कमरे में बीकानेर की रहने वाली जमना का शव फंटे से लटका था। जमना का चार साल का बच्चा जब कमरे में मां को लटके देख रोने लगा तो लोगों को इसका पता चला।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार शाम को जमना… बीकानेर से आई थी। वह तुलछाराम के घर गई थी। तुलछाराम के दो घर हैं इनमें से एक खेत पर और दूसरा कस्बे में था। अक्सर परिवार खेत में बने कमरे में ही रहता था। तुलछाराम की पत्नी अपने पीहर गई थी और उसके साथ ही सभी छह बच्चे गए थे। इस दौरान जमना वहां आई। शुक्रवार रात दोनो साथ रहे और शनिवार सवेरे करीब दस बजे दोनो की मौत की खबर मिली। शनिवार रात जमना का भाई आया और उसके बाद पुलिस ने पूरी कार्रवाई की।
जमना की शादी करीब 17 साल पहले हुई थी। वहीं तुलछाराम की शादी करीब 13 साल पहले हुई थी। दोनो करीब सात आठ साल से आपस में संपर्क में थे। सुसाइड क्यों किया, इसकी जांच पुलिस कर रही है। लेकिन इस घटना के बाद अब दोनो परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। एक परिवार में कमाने वाला चला गया और दूसरे परिवार में परिवार का ध्यान रखने वाली महिला की मौत हो गई।

Hindi News / Jodhpur / एक लव स्टोरी ऐसी भी… छह बच्चों की मां को छह बच्चों के पिता से हो गया प्यार, पार कर दी हदें… सवेरे घर के बाहर भीड़ लगी थी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.