जेआईए सचिव सीएस मंत्री ने उद्यमियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए उद्योगों के संचालन की बात कही। उन्होंने बताय कि कोरोना अभी गया नहीं है। हम सभी को केन्द्र व राज्य सरकार की ओर स जारी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए अपनी दिनचर्या निर्धारित करनी होगी और उसी अनुसार अपने-अपने उद्योगों का संचालन भी करना होगा। हम सभी को हमारे परिवार के सदस्यों व मित्रों को मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करवानी होगी। हमारे औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों को भी मास्क लगाने और दो गज की दूरी बनाए रखने के लिए जागरुक करना होगा।
सहसचिव अनुराग लोहिया ने बताया कि भारत में गणतंत्र दिवस एक त्यौहार से कम नहीं है, पूरे देश में जाति, पंथ, धर्म की परवाह किए बगैर हर देशवासी ये राष्ट्रीय पर्व मनाता है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसी प्रकार सभी उद्यमी गणतंत्र दिवस पर भारत को और अधिक मजबूत, समृद्ध व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जीरावला, निवर्तमान अध्यक्ष अशोक बाहेती, उपाध्यक्ष अमित मेहता, कोषाध्यक्ष सोनू भार्गव, उद्यमी विनोद के भाटिया, अरुण अग्रवाल, राजेश लोहिया, गोपाल बंग, कार्यकारिणी सदस्य अंकुर अग्रवाल, अरविन्द कालानी, अरुण जैसलमेरिया, बृज मोहन पुरोहित, योगेश बिड़ला, राहुल धूत, मयूर माहेश्वरी, मो रफ ीक कारवा, अर्णव लोहिया सहित अनेक उद्यमी उपस्थित थे।
—-