scriptबिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शिवसेना ने खोला मोर्चा, आज जोधपुर बंद | video: Jodhpur bandh by shiv sena | Patrika News
जोधपुर

बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शिवसेना ने खोला मोर्चा, आज जोधपुर बंद

जोधपुर में बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शिवसेना ने खोला मोर्चा

जोधपुरOct 01, 2017 / 03:25 pm

Vikas Choudhary

jodhpur band scene

jodhpur band

बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ शिवसेना ने रविवार को जोधपुर बंद का आह्वान किया था। शहर में इस बंद का मिला जुला असर नजर आया। कई जगह बाजार बंद रहे तो कई जगह बाजार खुले दिखे। यातायात संसाधनों पर कोई खास असर नजर नहीं आया।
शिवसेना जोधपुर की ओर से रविवार को प्रस्तावित जोधपुर बंद को शहर की मुख्य व्यापारी मण्डोर मंडी व सिटी बस यूनियनों सहित कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया। शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, खुलेआम फायरिंग, वासुदेव इसरानी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने, चेन लूट व वाहन चोरियों की बढ़ती वारदातों में पुलिस प्रशासन की विफलता तथा जोधपुर पुलिस कमिश्नर को बदलने की मांग को लेकर बंद का आह्वान किया गया। नगरीय परिवहन सेवा रूट संख्या 1 की सिटी बसों ने भी एक बजे तक बंद का समर्थन किया।
गत सात महीने में रंगदारी वसूलने को लेकर फायरिंग की सात वारदातें व मोबाइल के एक व्यवसायी की गोली मारकर हत्या को लेकर शहरवासी काफी आक्रोशित हैं। पुलिस कमिश्नरेट के बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर शिवसेना ने सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक बंद का आह्वान किया था। बंद के तहत रविवार को जालोरी गेट, सरदारपुरा बी व सी रोड, जालोरी गेट, महात्मा गांधी अस्पताल रोड, 5वीं रोड चौराहा, चौपासनी रोड पर बाजार बंद रहे, जबकि रेलवे स्टेशन, नई सड़क, घंटाघर आदि जगह बाजार खुले रहे।
शिवसेना के जिला प्रमुख सम्पत पूनिया, गजेन्द्र महिया व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की टोलियां सुबह से ही शहर में घूम घूम कर बाजार बंद करवाते रहे। शिवसेना ने पुलिस कमिश्नर को बदलने, सरदारपुरा, शास्त्रीनगर व केबीएचबी थाना प्रभारी को हटाने की मांग कर रहे थे। बंद को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात नजर आए। जालोरी गेट सर्किल सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए थे। जालोरी गेट चौकी में पुलिस उपायुक्त डॉ अमनदीप सिंह कपूर, समीर कुमार सिंह व भुवन भूषण यादव ने मॉनिटरिंग की दोपहर बाद बाजार खुलने पर सभी ने राहत की सांस ली। अब शिवसेना मंगलवार को जिला कलक्टर को परिवाद सौंपेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो