इस भयावह टक्कर से चालक का सिर ट्रक में फंस गया और चकनाचूर हो गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव ट्रक में से निकाला गया। वहां मौजूद लोग इस दुर्दांत दृश्य को देख भी नहीं पाए। कुछ लोगों की डर के मार चीख निकल गई।
दुर्घटना में घायल चार लोगों को भावी के अस्पताल लाया गया है। दो गंभीर घायलों को रैफर करने की सूचना है। बताया जा रहा है कि चार घायलों में दो की हालत काफी नाजुक है। वहीं दो अन्य लोगों को पूरे शरीर में छोटी मोटी चोटें आईं हैं।
दुर्घटना की वजह से जोधपुर बिलाड़ा हाईवे जाम हो गया। मृतक का शव निकालने में करीब दो घंटे से ज्यादा का समय लगा और इस कारण हाईवे पर काफी लम्बा जाम लग गया। शव निकालने के बाद अब दोनों क्षत विक्षत वाहनों को क्रेन से हटा कर पुलिस कब्जे में लेगी।