scriptमौसम हुआ साफ, फिर गिरे सकता है पारा | Weather is clear, mercury may fall | Patrika News
जोधपुर

मौसम हुआ साफ, फिर गिरे सकता है पारा

पश्चिमी विक्षोभ का असर हुआ समाप्त

जोधपुरNov 22, 2021 / 04:25 pm

जय कुमार भाटी

मौसम हुआ साफ, फिर गिरे सकता है पारा

मौसम हुआ साफ, फिर गिरे सकता है पारा

जोधपुर. पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही रविवार से मारवाड़ में मौसम साफ होने लग गया। दिन में धूप निकली रही। कई स्थानों पर तापमान फिर से 30 डिग्री के समीप पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। सूर्यनगरी में रविवार को न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह-सुबह वातावरण में आपेक्षिक आद्र्रता 92 प्रतिशत रही। इसके चलते तापमान अधिक होने के बावजूद सर्दी का एहसास हो रहा था। दिन चढऩे के साथ धूप निकल आई। तेज धूप के कारण वातावरण में तेजी से आद्र्रता कम होने लगी और दोपहर तक गिरकर केवल 38 फ़ीसदी रह गई। अधिकतम तापमान 31 डिग्री मापा गया।
फलौदी में न्यूनतम तापमान 16.2 और अधिकतम 31.6 डिग्री रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में रात का पारा क्रमश: 18.8 व 14.4 दिन और 32.7 व 29.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त होते ही रविवार से मारवाड़ में मौसम साफ होने लग गया। दिन में धूप निकली रही। कई स्थानों पर तापमान फिर से 30 डिग्री के समीप पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी, जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा।

Home / Jodhpur / मौसम हुआ साफ, फिर गिरे सकता है पारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो