कांकेर

सेना के जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दिया ये जवाब

Chhattisgarh Rape: कांकेर जिले में सेना के एक जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया।

कांकेरJul 22, 2019 / 06:58 pm

Ashish Gupta

नई नवेली बहू को देख ससुर की नीयत हुई खराब, मौका मिलते ही दिखा दी हैवानियत

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सेना के एक जवान के खिलाफ (Chhattisgarh Rape) शादी का झांसा देकर 28 साल की एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया। दरअसल, यह मामला चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम गोलकुम्हड़ा का है।

पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया में की अश्लील वीडियो की डिमांड, लोग बोले, ग्रुप की मर्यादा का रखें ध्यान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम आमाबेड़ा निवासी एक 28 साल की एक महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अप्रैल माह में वह ग्राम गोलकुम्हड़ा में एक जान पहचान वाले के घर शादी कार्यक्रम में गई थी, जहां उसकी मुलाकात गांव के एक तुलसी राम निषाद नाम के शख्स से हो गई।

टीचर ने शादीशुदा होने की बात छिपाई और युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया दुष्कर्म

आरोपी तुलसी राम निषाद आर्मी का जवान है। आरोपी जवान ने पहले तो महिला से मेलजोल बढाया और बातचीत करने लगा। इसके बाद शादी का प्रलोभन देकर महिला को अपने घर ले गया, जहां दो दिनों तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया।
देह व्यापार के शक में पुलिस ने किया दो युवकों को गिरफ्तार, आधी रात करते थे ये काम

दो महीने बाद जब महिला को पता चला कि वो गर्भवती है तो उसने यह जानकारी आर्मी के जवान को दी। यह खबर मिलते ही आर्मी का जवान भड़क उठा और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ भादवि की धारा 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक के तलाश में जुट गई है।
Chhattisgarh Rape से जुड़ी खबरें यहां पढ़िए

Home / Kanker / सेना के जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो दिया ये जवाब

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.