scriptकांग्रेस नेत्री ने सरकारी जमीन पर बना लिया मकान! शिकायत पर चला बुलडोजर | Congress leader built a house on government land | Patrika News
कांकेर

कांग्रेस नेत्री ने सरकारी जमीन पर बना लिया मकान! शिकायत पर चला बुलडोजर

महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष नीरा साहू ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत कांकेर पालिका क्षेत्र के आमापारा में स्थानीय निवासी दीपिका श्रीवास्तव ने की..

कांकेरFeb 02, 2024 / 06:42 pm

चंदू निर्मलकर

kanker_action.jpg
छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी कड़ी में अब कांकेर में अवैध मकान पर बुलडोजर चला है। शहर के आमापारा में प्रशासन ने शासकीय जमीन पर अवैध कर बनाए मकान पर कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि महिला कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और पूर्व जिला अध्यक्ष नीरा साहू ने शासकीय जमीन पर कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत कांकेर पालिका क्षेत्र के आमापारा में स्थानीय निवासी दीपिका श्रीवास्तव ने की। जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की।
बता दें कि कांग्रेस नेत्री ने सरकारी जमीन पर अवैध मकान बनाया था। आज प्रशासनिक अमला ने कांग्रेस नेत्री का घर तोड़ दिया। इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पता चला है कि शिकायतकर्ता दीपिका श्रीवास्तव ने भी शासकीय जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया है। पता चलते ही निगम की टीम ने दीपिका के घर पर भी बुलडोजर चलाया। कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मच गया।

Hindi News/ Kanker / कांग्रेस नेत्री ने सरकारी जमीन पर बना लिया मकान! शिकायत पर चला बुलडोजर

ट्रेंडिंग वीडियो