scriptमाओवादियों ने लगाए IED, विस्फोट में तीन जवान घायल, 1 गंभीर | IED Blast in Bijapur Chhattisgarh, 3 Jawans injured | Patrika News
कांकेर

माओवादियों ने लगाए IED, विस्फोट में तीन जवान घायल, 1 गंभीर

माओवादियों के लगाए गए आइइडी की चपेट में आकर एक एसआई व दो जवान घायल हो गए हैं।

कांकेरDec 17, 2018 / 03:02 pm

Deepak Sahu

IED blast

माओवादियों ने लगाए IED, विस्फोट में तीन जवान घायल, 1 गंभीर

बीजापुर. छत्तीसगढ़ में माओवादियों के लगाए गए आइइडी की चपेट में आकर एक एसआई व दो जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान को गंभीर चोट आई है। तीनों का ही उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह भैरमगढ़ कैंप से जवान सर्चिंग के लिए निकले थे। फुंडरी के पास माओवादियों ने एक आइइडी प्लांट किया हुआ था। इस पर एक जवान का पांव पड़ गया। इतने में ही धमाके के साथ आइइडी फट पड़ा। इसकी चपेट में एक एसआई कमलनारायण गेंदरे व जवान सफीक खान और मुन्ना मोडियामि घायल हो गए। घायल जवानों को लेकर साथ तत्काल समीप के कैंप में ले गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद मुन्ना मोडियामि को बेहतर उपचार के लिए बीजापुर रेफर किया गया है। वही दो अन्य जवानों का उपचार भैरमगढ़ अस्पताल में चल रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो