scriptशिकायत मिलने से धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण | Inspection of the Paddy Purchase Center by receiving the complaint | Patrika News
कांकेर

शिकायत मिलने से धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

माप तौल निरीक्षक ने बैजनपुरी धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

कांकेरNov 16, 2018 / 04:30 pm

Deepak Sahu

paddy crop

शिकायत मिलने से धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले की कलेक्टर रानू साहू के निर्देशन में सहायक खाद्य अधिकारी और जिला विपणन अधिकारी एवं माप तौल निरीक्षक ने बैजनपुरी धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

खाद्य विभाग के विभागीय वेबसाईट के कॉल सेन्टर में प्राप्त शिकायत के आधार पर धान उपार्जन केन्द्र बैजनपुरी विकासखण्ड भानुप्रतापपुर की धान खरीदी केन्द्र में जयवर्धन ठाकुर सहायक खाद्य अधिकारी, विजय कोड़ोपी जिला विपणन अधिकारी एवं कवंर निरीक्षक विधिक माप तौल नाप तौल के साथ संयुक्त रूप से जांच किया गया।

जांच के दौरान बोरा छोड़कर प्रति बोरा 700 ग्राम धान कृषकों से अधिक क्रय करना पाया गया। जांच तिथि तक खरीदी केन्द्र में 1883.60 क्विटल बोरा 4709 धान खरीदी होना पाया गया तथा असत्यापित कांटा का उपयोग किया जा रहा थाए जिसे नाप तौल निरीक्षक द्वारा जप्त किया गया है।
इस प्रकार धान खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा प्रति बोरा 700 ग्राम के मान से 32.96 क्विटल धान किसानों से अधिक क्रय कर 57.680 रूपए का अवैधानिक लाभ लिया जा रहा था। जिसका सहायक खाद्य अधिकारी एवं नाप तौल निरीक्षक कांकेर द्वारा प्रकरण तैयार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो