scriptपंचायत चुनाव में जीत का रिकार्ड बनाने वाले बीरेश पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, चाचा-भतीजे में होगी टक्कर | Lok Sabha CG 2019: 10 points about Congress candidate Birresh Thakur | Patrika News
कांकेर

पंचायत चुनाव में जीत का रिकार्ड बनाने वाले बीरेश पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, चाचा-भतीजे में होगी टक्कर

कांग्रेस ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है। कांकेर से कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है। आइए जानते उनसे जुडी 10 बातें :

कांकेरMar 23, 2019 / 05:00 pm

Deepak Sahu

lok sabha election

कांकेर से कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, जानिए इनसे जुड़ी 10 बातें

कांकेर. लोकसभा चुनावी-2019 के शंखनाद में कांग्रेस ने नए चेहरे पर भरोसा जताया है। कांकेर से कांग्रेस ने बीरेश ठाकुर को टिकट दिया है। आइए जानते उनसे जुडी 10 बातें :

1. कांकेर लोकसभा सीट से कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी बीरेश ठाकुर का पारिवारिक ग्राउंड पहले से ही राजनीतिक रहा है।

2. कोरर निवासी बीरेश ठाकुर पेशे से कृषक हैं।

3. बीरेश ठाकुर पहली बार लोक सभा चुनाव लड़ रहे है।

4 . बीरेश ठाकुर दो बार भानुप्रतापपुर के जनपद अध्यक्ष और मौजूदा समय में जिला पंचायत सदस्य हैं।

होने से रोक लिया था।

6 . आपको बता दे 1995 से लेकर बीरेश ठाकुर अब तक कभी भी पंचायती राज चुनाव नहीं हारे है।

7 . कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर के खिलाफ भाजपा उमीदवार मोहन मांडवी है।

8. आपको बता दे कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर कभी भाजपा प्रत्याशी मोहन मंडावी के किराएदार थे।दोनों दूर के रिश्तेदार में चाचा- भतीजे भी है।

9. छत्तीसगढ़ में क्रमश: 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को तीन चरणों में होगा लोकसभा चुनाव।

10. कांकेर के अलावा महासमुंद – धनेन्द्र साहू, रायपुर- प्रमोद दुबे, जांजगीर चांपा- रवि भारद्वाज, बिलासपुर- अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव- भोलाराम साहू, सरगुजा- खेलसाय सिंह, रायगढ़ – लालजीत सिंह राठिया, बस्तर- दीपक बैज पर भरोसा जताया है।

Home / Kanker / पंचायत चुनाव में जीत का रिकार्ड बनाने वाले बीरेश पहली बार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, चाचा-भतीजे में होगी टक्कर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो