scriptभाजपा सांसद विक्रम उसेंडी ने किया मतदान, कहा- इस बार भी होगी भाजपा की जीत | Lok Sabha CG 2019: BJP State president Vikram Usendi Voted in Polls | Patrika News
कांकेर

भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी ने किया मतदान, कहा- इस बार भी होगी भाजपा की जीत

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट के लिए मतदान हो रहा है, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया

कांकेरApr 18, 2019 / 11:10 am

Akanksha Agrawal

Vikram Usendi

भाजपा सांसद विक्रम उसेंडी ने किया मतदान, कहा- इस बार भी होगी भाजपा की जीत

कांकेर. कांकेर के सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया और लोगों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विक्रम उसेंडी ने जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार भी भाजपा की बहुमत के साथ जीत होगी।
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान जारी है। जिसमें कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है। विक्रम उसेंडी के अलावा कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्यरशी मोहन मंडावी और कांग्रेस के प्रत्याशी बीरेश ठाकुर भी सुबह से पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान कर चुके हैं।
लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने सुबह से लोग पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं। सुबह 9 बजे तक के रिजल्ट के मुताबिक कांकेर में 16 प्रतिशत मतदान हुआ है। कांकेर में कुल 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। कांकेर लोकसभा सीट हमेशा से ही भाजपा का गढ़ रहा है यहां पर 1998 से भाजपा ने अपना कब्जा बनाए रखा है। 2014 में विक्रम मंडावी ने यहां से जीत हासिल की थी।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो