scriptहादसा: मैजिक की स्टेयरिंग लॉक होने से तालाब में गिरी गाड़ी, दो घायल | Magic's Staring Lock two injured in Accident | Patrika News
कांकेर

हादसा: मैजिक की स्टेयरिंग लॉक होने से तालाब में गिरी गाड़ी, दो घायल

मैजिक की स्टेरिंग लॉक होने से दो लोग जख्मी हो गए, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कांकेरFeb 13, 2019 / 04:08 pm

Deepak Sahu

accident news

मैजिक की स्टेयरिंग लॉक होने तालाब में गिरी गाड़ी, दो घायल

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरहरपुर थाना क्षेत्र सडक़ दुुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दसपुर में मंगलवार मैजिक की स्टेरिंग लॉक होने से दो लोग जख्मी हो गए, दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गुदाल ठेमली निवासी नरेश मरकाम ने पुलिस को सूचना दी कि कमांडर जीप से दुधावा जाने के लिए निकले थे। जामगांव से घोटियावाही जाने वाले रोड पर कंमाडर क्रमांक सीजी 12 जेडडी 1079 के चालक भूपेंद्र नेताम निवासी गुदाल ठेमली द्वारा तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे तेंदू पेड़ में ठोकर मार दिया। इससे सुखिया बाई पति सरदार मरकाम (65) एवं मोतिन बाई पति भगवान नेताम (40) दोनों ग्राम मुदाल ठेमली निवासी की मौत हो गई। वहीं चालक भूपेन्द्र ,सोनाई शोरी एवं धनेश्वरी नेताम को गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
उधर, मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे ग्राम पंचातय दसपुर में आठ सवारियों से भरी एक मैजिक की स्टेयरिंग अचानक लॉक हो जाने वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया। मैजिक में सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों घायलों को 108 के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि ६ लोगों को मामूली चोट आई थी। जानकारी के अनुसार सरोना से मैजिक क्रमांक सीजी १९ बीसी ५७२२ से आठ लोग कांकेर आ रहे थे। ग्राम दसपुर मैजिक पहुंची ही थी कि स्टेयरिंग लॉक हो गई।
मैजिक की स्टेयरिंग लॉक होने पर सडक़ के पास तालाब में पहुंंच गई। तालाब की तरफ मैजिक को बढ़ते देख सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मैजिक तालाब में लुढक़ गई। वाहन चालक सुरेन्द्र कुमार साहू पिता लालसाय निवासी भांटापारा सरोना निवासी ने बताया कि सुबह नौ बजे सरोना से वह सवारियां भरकर कांकेर के लिए निकला था। दसपुर गांव के पास वाहन का स्टेरिंग लॉक होने से सडक़ किनारे तालाब में जा घुसी, जिसमें से ग्राम सिंगनपुर निवासी सोनाराम सोनवानी को गंभीर चोट आई है। ग्राम ढेकुना निवासी भगवान सिंह बेसरा को भी चोट लगी है।
दुर्घटना होने की सूचना पर 108 की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। मैजिक में कुल 8 लोग सवार थे, जिसमें दो घायल हो गए, अन्य को मामूली चोट आई है। मैजिक दुघर्टना ग्रस्त होने पर राहगीरों ने तत्काल लोगों की मदद के लिए जुट गए। घायलों को तुरंत वाहन से बाहर निकालते हुए 108 को तुरंत फोन कर बुला लिया गया और राहगीरों की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ग्रामीणों ने कहा बड़ा हादसा होते ने बच गया। मैजिक की रफ्तार उस समय कम थी। तालाब में पानी नहीं थी। ग्रामीणों ने भी इस हादसा के दौरान लोगों की मदद कार्य में जुट गए थे। मैजिक का उपयोग सवारियों के लिए किया जा रहा है। कुछ मैजिकों का फिटनेश प्रमाण पत्र आज तक नहीं बना है। वाहनों की जांच सही समय पर नहीं हो रही है। जांच के अभाव में सिर्फ लीपापोती का काम चल रहा है।

Home / Kanker / हादसा: मैजिक की स्टेयरिंग लॉक होने से तालाब में गिरी गाड़ी, दो घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो