घायलों में से एक युवती की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अन्तागढ़ विधायक अनूप नाग अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायलों का हाल चाल पूछा।
जानकारी के अनुसार पखांजुर थानाक्षेत्र के हरनगढ़ के पास दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी। हादसे में 2 परिवार बुरी तरह आहत हुए है। हादसे में तीन सगे भाईयों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं 5 लोग घायल हुए हैं। इसमें 2 युवतियां भी शामिल है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों परिवार के लोग राखी का त्यौहार मनाकर लौट रहे थे।
जहां पूरा देश में रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है और पुरे देश में धूमधाम से पर्व मनाया जा रहा है। वहीं इस बीच हुए इस दर्दनाक हादसे ने कई परिवार की खुशियां छीन ली।