सुन्दरराज पी पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, केएल ध्रुव पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज के मार्गदर्शन, आई कल्याण एलिसेला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन में पुलिस एवं बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् सफलता प्राप्त हुई है। नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सीपीआई माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् माओवादी सदस्य पर 1 लाख रुपये का ईनामी व माओवादी संगठन में 2019 से सक्रिय रहने वाले काकनार एलओएस सदस्य धन्नु पद्दा पिता करवे पद्दा उम्र 22 वर्ष जाति गोंड़ निवासी मुरसुलनापा जिला नारायणपुर, हिदुर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रैसुराम नुरूटी उर्फ जोयो पिता स्व. झलकार नुरूटी उम्र 42 वर्ष जाति गोड़ साकिन ब्रेहबेा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2002 से सक्रिय और हिदुर जनताना सरकार सदस्य टुब्बा कोरेटी पिता स्व.मंगलू राम कोरेटी उम्र 30 वर्ष जाति गोड़ निवासी जुरहानमेहरा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर, गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा वर्ष 2019 परतापुर एरिया कमेटी कमांडर दर्शन पद्दा द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया गया। 2020 से मेड़की एलओएस में सीएनएम सदस्य के रुप में काम किया। 2023 से काकनार एलओएस सदस्य के रुप में कार्यरत रहा। आत्मसमर्पित नक्सली धन्नू पद्दा वर्ष 2023 में ग्राम कलपर पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। 2023 में ग्राम बिनागुण्डा पुलिस नक्सली मुठभेड़ में शामिल रहा। 2002 में शामिल हुआ था रैसुराम आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी वर्ष 2002 में नक्सली कमांडर गैंदसिंह द्वारा नक्सल संगठन में भर्ती किया हुआ था। वर्ष 2005 में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
वर्ष 2008 में जेल से वापस आने के बाद घर में रहकर नक्सल संगठन के लिये कार्य करता रहा। वर्ष 2022-23 में हिदूर जनताना सरकार उपाध्यक्ष बनाया गया। आत्मसमर्पित नक्सली रैसुराम नुरुटी ने वर्ष 2023 में मेहरा व भुरका के मध्य सड़क काटने की घटना में शामिल था। वर्ष 2023 में ग्राम भुरका के जियो मोबाईल टावर में आगजनी की घटना में शामिल रहा। वर्ष 2023 में पीवी 94 के जियो मोबाईल टावरमें आगजनी की घटना में शामिल रहा। जनताना सरकार सदस्य के रूप में काम कर रहा था टुब्बा आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी वर्ष 2009 में नक्सल संगठन में भर्ती किया हुआ था। वर्ष 2009 से हिदुर जनताना सरकार सदस्य के रुप में कार्य कर रहा था। आत्मसमर्पित नक्सली टुब्बा कोरेटी वर्ष 2009 में भुरभुसी जंगल मुठभेड़ में शामिल रहा। वर्ष 2018 में बेचाघाट आईईडी ब्लास्ट की घटना में शामिल रहा।