scriptकछुए की खोपड़ी में आखिर ऐसा क्या छिपा है जिसे जांच के लिए देहरादून भेजा गया | Turtle skull will be to investigate | Patrika News
कांकेर

कछुए की खोपड़ी में आखिर ऐसा क्या छिपा है जिसे जांच के लिए देहरादून भेजा गया

विलुप्त प्रजाति 40 किलो वजनी कछुआ की मांस बेचने के मामले की जांच शुरु हो गई है।

कांकेरSep 18, 2017 / 03:21 pm

अभिषेक जैन

Turtle skull
पखांजूर. विलुप्त प्रजाति 40 किलो वजनी कछुआ की मांस बेचने के मामले की जांच शुरु हो गई है। वन विभाग ने जप्त किए गए कछुए की खोपड़ी की हड्डी को फोरेंसिक जांच के लिए देहरादून भेंजेगा। वन विभाग के रेंजर बताया कि दुर्लभ प्रजाति का यह कछुआ था। कछुआ काट कर मांस बेचने वाले आरोपी पीव्ही-122 सुजीत अधिकारी पिता स्व. निरंजन अधिकारी एवं पीव्ही-119 निवासी परिमल पिता चांदमोहान के विरुद्ध कार्रवाई प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अभी तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
विभागीय जांच प्रक्रिया ख़त्म हो गईं है। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि विभागीय जांच प्रक्रिया 60 दिवस रहती है। इस कारण पूरी जांच सामने आने में विलंभ हो रही है। ज्ञात हो कि 40 किलो वजनी कछुआ को अवैध शिकार कर काटते हुए वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रंगे हाथ आरोपियों को लगभग एक माह पहले पकड़ा था। जिसकी जांच प्रक्रिया वन विभाग अधिकारियों ने तेज कर दी है। दोनों आरोपी वन विभाग की टीम को चकमा देकर फरार हो गए।
आरोपी खुलेआम इस तरह से जंगली जानवरों व विलुप्त होती प्रजाति के जीवों का शिकार कर बेच रहे हैं। अंतर्राष्ट्र्ीय बाजारों में इन जीवों का मांस महंगे दामों में बिकता है इसलिए तस्कर इन्हें ही अपना निशाना बना रहे हैं। 
वन्यप्राणी अधिनियम 1972 के तहत अवैध शिकार करते हुए दो लोगों को पाया गया था। जांच प्रक्रिया चल रही है, जल्द ही आरोपियों के खिलाप कार्रवाई की जाएगी।
दिनेश तिवारी, कापसी वन परिक्षेत्र अधिकारी

इधर, भरमार बंदूक बरामद अज्ञात पर मामला दर्ज
रावघाट थाना क्षेत्र के ग्राम ताडहूर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा रखे भरमार बंदूक को १२५ वाहिनी की पुलिस ने जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार 125 वाहनी की टीम गश्त के रवाना हुई थी, सर्चिंग के दौरान पुलिस ने ग्राम ताडहूर के पास संदिग्ध स्थान पर भरमार बंदूक पेड़ के नीचे छुपा कर रखा था, जिसे जब्त कर थाना लाकर पेश किया गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति क
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो