scriptकलीग को अश्लील मैसेज भेजकर महिला ने की शादी की जिद, फिर भी नहीं माना लड़का तो… | Women file fake harassment case on colleague in Kanker | Patrika News
कांकेर

कलीग को अश्लील मैसेज भेजकर महिला ने की शादी की जिद, फिर भी नहीं माना लड़का तो…

Crime, महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए कई कानून बनाए गए है, लेकिन कुछ महिलाएं इनका गलत इस्तेमाल भी कर रही है। इन कानूनों के जरिए वो पुरुषों को झूठे इल्जामों (fake harassment case )में भी फंसा रही है।

कांकेरMay 06, 2019 / 03:31 pm

Anjalee Singh

office

कलीग को अश्लील मैसेज भेजकर महिला ने की शादी की जिद, फिर भी नहीं माना लड़का तो…

कांकेर. महिलाओं को शोषण से बचाने के लिए कई कानून बनाए गए है, लेकिन कुछ महिलाएं इनका गलत इस्तेमाल भी कर रही है। इन कानूनों के जरिए वो पुरुषों को झूठे इल्जामों में भी फंसा रही है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी सामने आया है। जहां एक महिला कर्मचारी अपने साथ काम करने वाले को अश्लील मैसेज भेजकर जबरदस्ती शादी का दबाव बना रही थी। जब लड़के ने उसकी बात नहीं मानी तो महिला ने उसके खिलाफ झूठा केस कर दिया। लेकिन बाद में खुद ही अपने जाल में फंस गई।

ये मामला कांकेर का है। जहां एक SBI बैंक में दोनों एक साथ काम करते है। महिला स्मिता पाटिल ने पहले तो लड़के को अश्लील मैसेज भेजे। जब उनका कोई खास रिस्पॉन्ड नहीं मिला तो लड़के पर जबरदस्ती शादी करने के लिए दबाव बनाने लगी। फिर भी जब लड़का नहीं माना तो उसने उस पर झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। ये घटना 2015 की है।

इस झूठे मुकदमे की सुनवाई के लिए दूसरा पक्ष कोर्ट पहुंचा। जहां कार्रवाही के दौरान महिला के सभी आरोप झूठे साबित हुए। अब महिला अपने ही बुने जाल में फंस चुकी थी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए महिला बैंक कर्मी के विरुद्ध मामला दर्ज करने का आदेश कांकेर पुलिस को दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कांकेर टीआई की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। वर्तमान में शिकायतकर्ता धमतरी व आरोपी दुर्ग जिले में पदस्थ हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Kanker / कलीग को अश्लील मैसेज भेजकर महिला ने की शादी की जिद, फिर भी नहीं माना लड़का तो…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो