
corona
कन्नौज. कन्नौज में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही हैं। आज एक साथ 10 कोरोना के केस सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जिले में अब कोरोना केस की कुल संख्या 87 हो गई है तो वहीं 30 लोग ठीक होकर घर चले गए जिससे अब कुल एक्टिव केस की संख्या 57 हो गई है। इन 10 केस के सामने आने के बाद बनाये गए नए हॉट स्पॉट क्षेत्रों का डीएम व एसपी ने निरिक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा और कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र में 4 मरीजों समेत पूरे जिले में कुल 10 कोरोना मरीज सामने आये। डीएम और एसपी ने सभी हॉट स्पॉट का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए और सभी को सेनिटाइज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में सीएमओ डॉक्टर कृष्ण स्वरूप ने बताया कि आज 10 पेशेंट पॉजिटिव आये हैं और 10 केस मिलाकर कुल केसों की संख्या 87 हो गए हैं इनमें 30 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। अब कुल एक्टिव केस की संख्या 57 है। इनमें एक हसेरन, एक छिबरामऊ, औसेर में एक, सरायप्रयाग में दो और उमर्दा में एक तो सदर कोतवाली क्षेत्र के तलैया चौकी में तीन और हाजीगंज में एक कोरोना मरील मिला है। इन सभी मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि यह सभी मरीज हाल ही में गैर प्रान्तों से वापस अपने घर लौटे थे। पूरे जिले में अब तक कुल 87 मरीज हो गए। जबकि एक्टिव केस की संख्या 57 हैं। वहीँ 30 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।
Published on:
5 Jun 2020, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.