scriptजीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद अखिलेश यादव बोले- कन्नौज की खुशबू एक बार फिर वापस लाएंगे | Akhilesh Yadav received the certificate of victory in Kannauj | Patrika News
कन्नौज

जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद अखिलेश यादव बोले- कन्नौज की खुशबू एक बार फिर वापस लाएंगे

अखिलेश यादव ने चौथी बार कन्नौज सीट पर जीत हासिल की है। आज जिला निर्वाचन अधिकारी से उन्होंने जीत का प्रमाण पत्र हासिल किया और जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी

कन्नौजJun 05, 2024 / 03:37 pm

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के राजनीति में हलचल मचाने वाले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे। जहां उन्होंने जीत का प्रमाण पत्र लिया। उनके कन्नौज पहुंचने से सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिलाधिकारी कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी से उन्होंने जीत का सर्टिफिकेट लिया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समर्थक मौजूद थे। अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से बातचीत की। यहां से लखनऊ की ओर चले गए।
यह भी पढ़ें

कानपुर में फिर गरजा योगी का बुलडोजर, पांच साल की बच्ची को फुटपाथ से उठा ले गए थे कुत्ते

अखिलेश यादव ने कन्नौज संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 170000 से अधिक मतों से हराया। अखिलेश यादव की जीत के साथ ही सपा कार्यकर्ताओं गजब का उत्साह दिखाई पड़ा। अखिलेश यादव इसके पहले 2000, 2004, 2009 में लगातार लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2012 में हुए उपचुनाव में अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने चुनाव जीता था। 2014 में एक बार फिर डिंपल यादव ने जीता हासिल की। लेकिन 2019 के चुनाव में सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हरा दिया था। अखिलेश यादव ने एक बार फिर अपनी पारिवारिक सीट कही जाने वाली कन्नौज पर कब्जा कर लिया।
डीएम से प्राप्त किया सर्टिफिकेट

एक्स पर अखिलेश यादव ने लिखा कि कन्नौज की खुशबू को फिर से चमकाएंगे। “कन्नौज की महान जनता का पैगाम, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक राजनीति के नाम”। इसके साथ ही उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला से जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

Hindi News/ Kannauj / जीत का प्रमाण पत्र लेने के बाद अखिलेश यादव बोले- कन्नौज की खुशबू एक बार फिर वापस लाएंगे

ट्रेंडिंग वीडियो