scriptपति पर चढ़ा शराब का नशा, सबके सामने पत्नी के साथ किया ये काम, मासूम बच्चों के उड़े होश | alcohol drunken bsf jawan killed his wfe on children's birthday | Patrika News

पति पर चढ़ा शराब का नशा, सबके सामने पत्नी के साथ किया ये काम, मासूम बच्चों के उड़े होश

locationकन्नौजPublished: Jun 18, 2019 05:19:55 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

शराब के नशे में धुत बीएसएफ जवान ने अपनी पत्नी के साथ वो काम किया, जिसे देख बच्चों संग बड़ों के भी होश उड़ गए

alcohol

पति पर चढ़ा शराब का नशा, सबके सामने पत्नी के साथ किया ये काम, मासूम बच्चों के उड़े होश

कन्नौज. कहते हैं शराब की लत अच्छे भले इंसान को भी खराब बना सकती है। शराब के नशे में धुत इंसान क्या कर गुजरता है, इसका अंदाजा उसे खुद नहीं होता। चाहे आम आदमी हो या कोई बड़ा व्यक्ति, शराब के अत्यधिक नशे में इंसान होश खोकर अक्सर अपना ही नुकसान कर बैठता है। कन्नौज में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब शराब के नशे में धुत बीएसएफ जवान ने अपनी पत्नी के साथ वो काम किया, जिसे देख बच्चों संग बड़ों के भी होश उड़ गए।
बीएसएफ जवान विनोद सिंह राठौर के घर उनकी बेटी का जन्मदिन मनाया जाना था। जन्मदिन से पहले घर में सत्यनारायण की कथा और कन्यापूजन का आयोजन हुआ। पूरे घर में हर्षोहल्लास और चहक पहल का माहौल था। कन्यापूजन के बाद विनोद का शराब पीने का मन हुआ। उसने जमकर शराब पी। इस बीच शराब के नशे में धुत होकर उसने कुछ ऐसा कर दिया कि घर में खुशियों का माहौल तुरंत गम के माहौल में बदल गया।
पिस्टल मांगी और दे देदी मौत

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान विनोद सिंह राठौर वर्तमान में असोम में तैनात हैं। 20 मई से वह एक माह की छुट्टी में घर आए हुए हैं। विनोद के घर पर उनकी बेटी आंशी के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। घर पर सत्यनारायण की कथा और कन्या भोज का आयोजन हुआ। विनोद के छोटे भाई प्रमोद ने बताया कि कन्या भोज के बाद भाई ने जमकर शराब पी। रात करीब पौने दस बजे उसने पैतीस वर्षीय पत्नी सुधा उर्फ़ प्रतिभा से हर्ष फायरिंग के लिए पिस्टल मांगी। भाभी ने पिस्टल देने से मना कर दिया। वह छत पर चली गईं। इस बात से विनोद भड़क गया। उसने किसी तरह पिस्टल ढूंढ ली। छत से उतरते समय सीढ़ियों पर ही पत्नी प्रतिभा पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां बरसा दीं। एक गोली सीने में और दो पेट में लगीं।
bsf jawan
बच्चों के उड़े होश

इस बीच गोलियों की आवाज सुनकर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंचे। विनोद के दोनों बच्चे आंशी और यश सहम गए। उन्होंने प्रतिभा को खून से लथपथ देखा तो होश उड़ गए। आनन-फानन में वाहन की व्यवस्था कर वह प्रतिभा को कानपुर ले जाया गया लेकिन बीच रास्ते में ही विनोद की पत्नी ने दम तोड़ दिया। प्रमोद ने प्रतिभा के मायके वालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रतिभा के बड़े भाई मनोज सिंह ने बहनोई विनोद सिंह राठौर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही छिबरामऊ क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, छिबरामऊ कोतवाल बलराम मिश्रा, चौकी प्रभारी सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों और उसके दोनों बच्चों से घटना के संबंध में जानकारी ली। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। लाइसेंसी पिस्टल की बरामदगी में भी पुलिस जुटी है।
शराब ने उजाड़ा मासूमों का साया

शराब के नशे ने न सिर्फ एक हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया बल्कि दो मासूम बच्चों के सिर से उनकी मां का साया भी छीन लिया। अपना दसवां जन्मदिन मनाने वाली आंशी को जन्म देने वाली मां छोड़कर चली गई। फौजी विनोद सिंह राठौर ने शराब के नशे में धुत होकर अपने बच्चों के सामने ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गांव के लोगों के बीच चर्चा हुई कि अगर बीएसएफ जवान शराब न पीए होते, तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। एक हंसता खेलता परिवार बर्बाद नहीं होता। शराब ने दो मासूमों से उनकी मां का आंचल हमेशा के लिए छीन लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो