scriptदिनेश शर्मा का सपा पर बड़ा हमला- बोले-2019 में अखिलेश नहीं भाजपा का सांसद होगा | In 2019 BJP MP will win over Akhilesh - Dinesh Sharma | Patrika News
कन्नौज

दिनेश शर्मा का सपा पर बड़ा हमला- बोले-2019 में अखिलेश नहीं भाजपा का सांसद होगा

केंद्र सरकार की गिनाईं उपलब्धियां।
 

कन्नौजMay 27, 2018 / 07:35 pm

Ashish Pandey

Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा का सपा पर बड़ा हमला- बोले-2019 में अखिलेश नहीं भाजपा का सांसद होगा

कन्नौज. उप मुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों की यहां पर उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने अखिलेश यादव पर भी हमला बोलते हुए कहा कि २०१९ के लोकसभा चुनाव में यहां से अखिलेश यादव को हरा कर भाजपा का सांसद बनेगा। जिले के इंदरगढ़ क्षेत्र के लाख बहोसी पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कार्यकार्ताओं से मुलाक़ात करने के बाद मीडिया के साथ प्रेसवार्ता करते हुए मोदी सरकार के चाल साल की उपलब्धियां गिनाई। वहीं उन्होंने विपक्ष पर भी तीखा हमला बोला।

कन्नौज से अखिलेश यादव के चुनाव लडऩे वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि जो बिगुल बजा है आने वाले समय में कन्नौज में उसकी गूँज सबसे ज्यादा सुनाई पड़ेगी और कन्नौज का अगला सांसद भारतीय जनता पार्टी का होगा।

भाजपा विधायकों को धमकी दिए जाने के मामले में कहा कि एसआईटी जांच बैठा दी गई है। कुछ विदेशी ताकतें इसके पीछे हैं, प्रथम दृष्टया में इसकी जांच चल रही है। जैसे की इसका खुलासा होगा कार्यवाही की जाएगी। हमारा विधायक डरने वाला नहीं है।

बहराइच से आपकी ही सांसद ज्योतिबा बाई फुले लगातार भाजपा के खिलाफ तीखे बयान दे रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि मैं ज्यादा टिप्पणी नहीं करूगां, लेकिन जो बहुजन समाज पार्टी में थीं और उससे क्यों निकाली गई थीं मैं इसका भी उल्लेख नहीं करूंगा। बस इतना कहना चाहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। अगर किसी भी सांसद या विधायक को कोई शिकायत है तो वह पार्टी फोरम पर रखे, बात रखने के सबसे ज्यादा मौके भारतीय जनता पार्टी ही देती है।

…तो जनता इनकी पहचान कर सकेगी

विपक्ष की जुगलबंदी के सवाल पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जितना मिलता है उतना भारतीय जनता पार्टी जीतती है। देखिए कर्नाटक, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़ जहां विपक्ष मिल जाता है बीजेपी के खिलाफ और फिलहाल लडऩा बड़े आराम से। मैं तो कहता हूं पहले विपक्ष चोरी छिपे मिलते थे तो थोड़ा बहुत वोट हमारा काटने में सफल हो जाते थे। अब यह खुलकर लड़ेंगे तो जनता इनकी पहचान कर सकेगी और इनके खिलाफ भाजपा के पक्ष में मतदान करेगी।

वह ईश्वरीय प्रकोप का शिकार होता है

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि जो संत का सम्मान करते हैं उसका हमेशा उद्धार होता है और जो संत का अपमान करते हैं वह ईश्वरीय प्रकोप का शिकार होता है। कार्यकर्ताओं के बीच भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपनी संसद में भाषण देते हुए कहा- जब तक हिन्दुस्तान का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, तब तक अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी हमारी मदद करेंगे यह सोचना धोखा है। दूसरों का साथ चाहिए तो पहले नरेन्द्र मोदी को हटाना होगा।

Home / Kannauj / दिनेश शर्मा का सपा पर बड़ा हमला- बोले-2019 में अखिलेश नहीं भाजपा का सांसद होगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो