16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akhilesh Yadav होंगे इंडिया गठबंधन के नए PM! सपाइयों में उत्साह, पोस्टर वायरल

INDIA Alliance PM Face: यूपी में इंडिया गठबंधन की बढ़त के बीच अखिलेश यादव का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को देश का नया PM फेस बताया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
INDIA Alliance PM face

INDIA Alliance PM face

INDIA Alliance PM Face: लोकसभा चुनाव के रुझानों में उत्तर प्रदेश में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। अभी तक आए रुझानों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 36 सीटों पर समाजवादी पार्टी और 33 लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर अपनी बढ़त बना रखी है और दो सीट पर एनडीए गठबंधन में शामिल रालोद आगे है।

उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को मिल रही बढ़त के बाद सपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। इसी बीच, कन्नौज से एक पोस्टर वायरल हो रहा है, जिसमें अखिलेश यादव को इंडिया गठबंधन की ओर प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है। इस पोस्टर में अखिलेश यादव को प्रधानमंत्री की अग्रिम बधाई दी जा रही है।

क्या था साल 2019 का रिजल्ट?

2019 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल भाजपा को 62 और अपना दल को दो सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली थी जबकि सपा को 5 और बसपा को 10 सीटें मिली थी।