scriptसाधना सिंह के बयान के बाद सपा ने किया जोरदार ऐलान , अखिलेश यादव ने कही ये बात.. | samajwadi party protest against bjp | Patrika News
कन्नौज

साधना सिंह के बयान के बाद सपा ने किया जोरदार ऐलान , अखिलेश यादव ने कही ये बात..

साधना सिंह के बयान के बाद सपा ने किया जोरदार एेलान, अखिलेश यादव ने कही ये बात..

कन्नौजJan 21, 2019 / 02:43 pm

Ruchi Sharma

Akhilesh Mayawati

Akhilesh Mayawati

कन्नौज. बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के खिलाफ भाजपा विधायक साधना सिंह की आपत्तिजनक टिप्पणी से सियासी माहौल गर्मा गया है। गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक साधना सिंह पर सपा कार्यकर्ताओं का इस कदर गुस्सा फूटा कि उन्होंने भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अखिलेश का किया वादा निभाया

भाजपा विधायक साधना सिंह द्वारा बसपा सुप्रीमों पर की गयी बयानबाजी कन्नौज के सपा कार्यकर्ताओं को इतनी नागवार लगी कि उन्होंने जिला अस्पताल के बाहर जीटी रोड पर इकट्ठा होकर भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंक दिया और उनके खिलाफ जमकर नारेवाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कहा है कि मायावती के सम्मान में हमारा सम्मान है और उनके अपमान में हमारा अपमान है इसलिए जो मायावती का अपमान करेगा समझो उनका अपमान किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इसको कभी वर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए हम सभी सपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक साधना सिंह का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि वख एक महिला होकर भी एक महिला का सम्मान नही कर रही है।
नहीं लगी भनक

भाजपा विधायक साधना सिंह का सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर जमकर विरोध जताया लेकिन उनके इस विरोध प्रदर्शन की भनक पुलिस को न लग सकी। भाजपा विधायक का पुतला फंक प्रदर्शन की बात जब पुलिस के कानों पहुंची तो हड़कंप कट गया। लेकिन तब तक सभी सपा कार्यकर्ता अपना काम करके वहां से निकल गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो