scriptशिवपाल बोले, समाजवादी पार्टी के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं | Shivpal Yadav said some of Samajwadi Party leaders have met the BJP | Patrika News
कन्नौज

शिवपाल बोले, समाजवादी पार्टी के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं

शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए अपने संगठन के बिखराव को दोषी ठहराया।

कन्नौजSep 17, 2017 / 08:30 pm

shatrughan gupta

Shivpal Singh Yadav

Shivpal Singh Yadav

कन्नौज. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव रविवार को कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार के लिए अपने संगठन के बिखराव को दोषी ठहराया। आने वाले समय में उन्होंने एकजुट होकर संगठन को मजबूत कर भाजपा को खत्म करने की बात कही। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुझे अखिलेश यादव से कुछ नहीं चाहिए, मुझे तो बस नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का सम्मान और वे जो कुछ कहें, उसको मानना चाहिए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता कहा कि भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी को एक बार फिर से एक होना पड़ेगा तभी हम उनसे टक्कर ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं, जो उन्हें अंदर की बातें बता रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से पूछा, आप बताएं- क्या नेताजी का अपमान होना चाहिए? क्या उनकी बात नहीं सुननी चाहिए? क्या नेताजी को उनकी कुर्सी नहीं मिलनी चाहिए? इन सवालों पर सभी कार्यकर्ताओं हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। शिवाल ने कहा कि यहां के सीधे-साधे लोगों को जेलों में डाला जा रहा है और जिनको जेल में होना चाहिए, वह खुलेआम घूम रहे हैं।
उन्होंने किसानों की बर्बादी को लेकर कहा कि यहां का आलू और लखनऊ के आम दोनों के ही दाम योगी सरकार में गिर गए हैं, जिससे किसान परेशान है। उनकी सरकार में किसानों को उनकी फसल का अच्छा दाम मिल रहा था। उन्होंने चलते-चलते मीडिया से कहा कि देखिए, नई पार्टी का अब जल्द ही गठन होगा। अब नेता जी खुद ही दर्जा लेंगे। नेता जी चाहते हैं कि सब लोग एक रहें। हम सब लोग नेता जी का सम्मान करते हुए उनकी बात को मानेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा, देखिए यदि पार्टी में विघटन नहीं होता तो इस समय सपा की ही सरकार होती। उन्होंने कहा कि नेता जी का आगे जो भी फैसला होगा, हम उसी पर काम करेंगे।

Home / Kannauj / शिवपाल बोले, समाजवादी पार्टी के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो